फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Colleges every 15 kilometers in the district, graduation facilities available for 12th pass students

Charkhi Dadri News: जिले में हर 15 किलोमीटर पर कॉलेज, 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए स्नातक की सुविधा उपलब्ध

Sun, 12 Apr 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 12 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Colleges every 15 kilometers in the district, graduation facilities available for 12th pass students
राजकीय पीजी कॉलेज चरखी दादरी। - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए अब स्नातक की पढ़ाई का रास्ता पिछले चार-पांच साल से आसान हो गया है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर ढांचा तैयार हो गया है। अब जिले में लगभग हर 15 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज की सुविधा उपलब्ध है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ रहा है। जिले में वर्तमान में आठ सरकारी व एडेड कॉलेज चल रहे हैं जहां विद्यार्थियों को बीए, बीकॉम, बीएससी सहित विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्स की सुविधा मिल रही है। इन कॉलेजों में शिक्षा का स्तर भी लगातार बेहतर हो रहा है जिससे विद्यार्थियों को अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।
विज्ञापन



केवल लड़कियों के लिए तीन कॉलेज
अगर कॉलेजों की बात करें तो लड़कियों के लिए विशेष रूप से तीन कॉलेज संचालित हैं। इनमें बाढड़ा का राजकीय महिला महाविद्यालय, महिला महाविद्यालय झोझूकलां और एपीजे कॉलेज शामिल हैं। इन संस्थानों में छात्राओं को सुरक्षित वातावरण के साथ उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन


पांच कॉलेजों में पढ़ रहे लड़के व लड़किया
सहशिक्षा के रूप में जनता कॉलेज, राजकीय पीजी कॉलेज दादरी, राजकीय महाविद्यालय मांढ़ी हरिया, राजकीय महाविद्यालय कादमा और राजकीय महाविद्यालय बौंदकलां व में लड़के और लड़कियां दोनों एक साथ पढ़ाई कर रहे हैं। इन कॉलेजों में विभिन्न विषयों के साथ-साथ पीजी कोर्स भी संचालित हैं, जिससे विद्यार्थियों को उच्च स्तर तक की पढ़ाई के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों से सुधर रहा भविष्य
जिले में कॉलेजों की यह उपलब्धता विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पहले जहां उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, वहीं अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर विकल्प उपलब्ध हैं। बारहवीं के बाद विद्यार्थी अपनी रुचि और करियर लक्ष्य के अनुसार विषय का चयन कर सकते हैं। चाहे कला, वाणिज्य या विज्ञान संकाय हो, सभी क्षेत्रों में पढ़ाई की सुविधा जिले में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed