{"_id":"6841ed1d14c9aa3be80e195a","slug":"cm-start-ek-ped-ma-k-nam-compaiegn-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-138227-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री ने चरखी दादरी से एक पेड़ मां के नाम 2.0 मुहिम का किया आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री ने चरखी दादरी से एक पेड़ मां के नाम 2.0 मुहिम का किया आगाज
Fri, 06 Jun 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
पुस्तक का विमोचन करते समय प्लास्टिक गिफ्ट रेपर को हटाते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक सुनी
फोटो 01
चरखी दादरी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। संवाद
फोटो 02
चरखी दादरी में ई-बस को हरी झंडी दिखाते मुख्यमंत्री नायब सैनी। संवाद
फोटो 03
पुस्तक का विमोचन करते समय प्लास्टिक गिफ्ट रैपर को हटाते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक सुनील सांगवान व अन्य। संवाद
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
- मुहिम के तहत प्रदेश में मां के नाम से इस बार लगाए जाएंगे 1.82 लाख पौधे, पहले चरण में 1.60 लाख का हुआ था रोपण
- चरखी दादरी में 5 ई-बसों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिखाई हरी झंडी, बोले: वर्ष 2026 तक हरियाणा के लिए खरीदी जाएंगी 450 और ई-बसें
- पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने मंच से की शादियों व अन्य मांगलिक अवसरों पर कार्ड न छपवाने की अपील, बोले: मेरे बेटा-बेटी की शादी में एक कार्ड नहीं दिया, फिर भी हजारों लोग पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। एक पेड़ मां के नाम 2.0 मुहिम अभियान का वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने आगाज किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार अभियान की थीम प्लास्टिक मुक्त रहेगी और प्रदेश सरकार जल, वायु और मिट्टी के प्रदूषण को कम करने की दिशा में काम कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री ने 5 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समारोह स्थल पर मुख्यमंत्री ई-कार से पहुंचे।
जनता कॉलेज में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने और हरियाणा को हरा-भरा बनाने के लिए कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम पहले चरण में प्रदेश में 1.60 लाख पौधे लगाए गए हैं। इस बार 1.82 लाख पौधे मां के नाम से रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन
हरियाणा के सभी परिवहन डिपो में वर्ष 2026 तक 450 नई ई-बसें शामिल की जाएंगी। डीजल की बसों से प्रदूषण काफी बढ़ता है। अगले पांच सालों के अंदर हरियाणा परिवहन विभाग के बेड़े में 30 प्रतिशत ई-बसें शामिल की जाएंगी। जल्द ही गुरूग्राम, फरीदाबाद, यमुनानगर, रोहतक, हिसार और पानीपत जिले में नई-ई बसें भेजी जाएंगी। इस मौके पर सांसद धर्मबीर सिंह, दादरी विधायक सुनील सांगवान, बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास व रणसिंह पनिहार आदि मौजूद रहे।
पर्यावरण मंत्री बोले, शादियों में न छपवाएं कार्ड
पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने मंच के जरिये लोगों से शादी या मांगलिक अवसरों पर कार्ड न छपवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़ों की कटाई करके कार्ड तैयार किए जाते हैं।
प्लास्टिक गिफ्ट रैपर में ही मुख्यमंत्री समेत मंत्री, सांसद व विधायकों को दी पुस्तकें
इस समारोह के दौरान दो पुस्तकों एक पेड़ मां के नाम...और हरित कार्य हरियाली योजना का विमोचन भी किया गया। खास बात यह रही कि पुस्तकें प्लास्टिक गिफ्ट रैपर में दी गई। इतना ही नहीं मंच पर मौजूद लोगों ने तत्काल रैपर को जूट के थैले में डाल लिया।