फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CM Naib Saini started the One Tree in the Name of Mother 2.0 campaign from Charkhi Dadri

दादरी पहुंचे सीएम सैनी: एक पेड़ मां के नाम 2.0 मुहिम का किया आगाज, प्रदेश में इस बार लगाए जाएंगे 1.82 लाख पौधे

Thu, 05 Jun 2025 11:07 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 05 Jun 2025 11:07 AM IST
सार

दादरी में सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम 1.0 मुहिम के तहत प्रदेश में 1.60 लाख पौधे लगाए गए हैं जबकि इस बार 1.82 लाख पौधे मां के नाम से रोपित किए जाएंगे।

विज्ञापन
CM Naib Saini started the One Tree in the Name of Mother 2.0 campaign from Charkhi Dadri
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम मुहिम के दूसरे चरण का हरियाणा में वीरवार से आगाज हो गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह की मौजूदगी में चरखी दादरी से अभियान का आगाज किया। आयोजन में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री इलेक्ट्रीक कार में सवार होकर दादरी पहुंचे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार अभियान की थीम प्लास्टिक मुक्त रहेगी और प्रदेश सरकार जल, वायु और मिट्टी के प्रदूषण को कम करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने चरखी दादरी में 5 इलेक्ट्रोनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया आयोजन को संबोधित करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के सभी परिवहन डिपो में वर्ष 2026 तक 450 नई इलेक्ट्रोनिक बसें शामिल की जाएंगी। 
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि डीजल की एक बस 10 साल में डेढ़ लाख लीटर डीजल की खपत करती है और इससे प्रदूषण काफी बढ़ता है। इसके मद्देनजर अगले 5 सालों के अंदर हरियाणा परिवहन विभाग के बेडे में 30 प्रतिशत इलेक्ट्रोनिक बसें शामिल की जाएंगी। जल्द ही गुरूग्राम, फरीदाबाद, यमुनानगर, रोहतक, हिसार और पानीत नई इलेक्ट्रोनिक बसें भेज दी जाएंगी। आयोजन में सांसद धर्मबीर सिंह, दादरी विधायक सुनील सांगवान, बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास व रणसिंह पनिहार समेत भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर, नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले चरण के मुकाबले 22 हजार पौधे इस बार लगेंगे ज्यादा
नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम 1.0 मुहिम के तहत प्रदेश में 1.60 लाख पौधे लगाए गए हैं जबकि इस बार 1.82 लाख पौधे मां के नाम से रोपित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक पेड़ मां के नाम से 2.0 अभियान का आगाज चरखी दादरी से किया गया है।


पर्यावरण मंत्री बोले- शादियों में न छपवाएं कार्ड, व्हाट्सएप पर ही भेजें निमंत्रण
आयोजन में पहुंचे पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने मंच के जरिये लोगों से शादी या मांगलिक अवसरों पर कार्ड न छपवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़ों की कटाई करके कार्ड तैयार किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने बेटा व बेटी की शादी में शगुन तक का कार्ड नहीं छपवाया और फिर भी हजारों मेहमानों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed