{"_id":"6750b5202e169b2bf20d75a7","slug":"cjm-inspected-jail-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-127401-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सीजेएम ने पुरुष व महिला बैरक का जाना हाल दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सीजेएम ने पुरुष व महिला बैरक का जाना हाल दिए निर्देश
Thu, 05 Dec 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सीजेएम संजीव काजला ने कहा है कि जेल में किसी बंदी को कानूनी सहायता की आवश्यकता है तो प्राधिकरण उनकी मदद कर सकता है।
सीजेएम संजीव काजला बुधवार को भिवानी जिला कारागार का निरीक्षण करते हुए बंदियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरोपी मामूली केस में कानूनी सहायता नहीं मिलने के कारण लंबे समय से जेल में रह रहा है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता ले सकता है।
जेल का दौरा करते हुए सीजेएम संजीव काजला ने पुरुष व महिला बैरक, लीगल एड क्लीनिक, रसोई व मेस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों के रहन-सहन, खान पान,पीने के पानी की व्यवस्था पुस्तकालय, साफ-सफाई, चिकित्सा सेवा आदि का अवलोकन किया। उन्होंने दोषियों व विचाराधीन कैदियों से जेल में बिताई गई अवधि के बारे में पूछा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
उन्होंने निर्देश दिए कि दादरी जिला की किसी बंदी को कानूनी मदद की आवश्यकता हो तो डीएलएसए से कार्यालय को सूचित किया जाए। इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक राय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो-18 जेल मेंं बंदियों से बातचीत करते सीजेएम संजीव काजला। स्रोत : विभाग