फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   civil prize applications upto 15

Charkhi Dadri News: 15 तक करें सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए आवेदन

Thu, 07 Aug 2025 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 07 Aug 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
civil prize applications upto 15
गणतंत्र दिवस पर की जाएगी पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री की घोषणा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गणतंत्र दिवस 2026 पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों पद्म विभूषण, पद्मभूषण व पद्मश्री के लिए गृह मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन नामांकन मांगे गए हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 15 अगस्त है। नामांकन या अनुशंसा केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्ड.जीओवी.इन पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी।

उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि नामांकन करने वाले व्यक्ति को अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र एवं विषय में विशिष्ट और अन्य उपलब्धियों एवं सेवाओं का स्पष्ट उल्लेख सहित एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र (अधिकतम 800 शब्द) भी प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन

महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग लोगों व समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों में से उन प्रतिभावान व्यक्तियों की पहचान के लिए मिलकर प्रयास किए जाएं, जिनकी उत्कृष्टता और वास्तव में सम्मान की हकदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि कि पद्म पुरस्कार, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों एवं विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों एवं सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं।

जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डॉक्टर और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। इस संबंध में और अधिक विवरण वेबसाइट पदमा अवार्ड.जीओवी.इन पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed