{"_id":"681271e64d53c4fc1000a155","slug":"civil-hospital-gets-third-dental-surgeon-one-dental-chair-less-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-136153-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल को मिला तीसरा डेंटल सर्जन, एक डेंटल चेयर कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल को मिला तीसरा डेंटल सर्जन, एक डेंटल चेयर कम
Thu, 01 May 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 01 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
दादरी सरकारी अस्पताल में बना ओपीडी ब्लॉक जहां दंत चिकित्सक की तैनाती गई है
चरखी दादरी। दादरी नागरिक अस्पताल को तीसरा डेंटल सर्जन मिल गया है। 200 बेड के तहत यह तैनाती की गई है। वहीं, तीसरा डेंटल सर्जन आने के बाद नागरिक अस्पताल में एक डेंटल चेयर कम पड़ गई है। तीसरे सर्जन की सेवा का लाभ देने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग को जल्द से जल्द डेंटल चेयर की व्यवस्था करनी होगी।
सरकार दादरी नागरिक अस्पताल को 100 से 200 बेड में पहले ही अपग्रेड कर चुकी है। अब उसी तर्ज पर यहां की स्वास्थ्य सेवाओं और संसाधनों में इजाफा किया जा रहा है। इसी कड़ी में हाल ही में नागरिक अस्पताल को तीसरा डेंटल सर्जन मिला है। तीसरे डेंटल सर्जन ने पदभार संभाल लिया है। जल्द ही वे अपनी सेवाएं देना शुरू कर देंगी।
दरअसल, दादरी जिले में नागरिक और मातृ-शिशु अस्पताल के अलावा तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद और 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंटल सर्जन के 19 पद स्वीकृत हैं जबकि 17 पदों पर तैनाती है। दो खाली पड़े हैं। जिले की दैनिक डेंटल ओपीडी करीब 250 से पार रहती है। ऐसे में अब तीसरा डेंटल सर्जन मिलने का लाभ दंत रोगियों को मिलेगा।
विज्ञापन
- इन पीएचसी पर डेंटल सर्जन के पद खाली
दादरी जिले में बलकरा, कादमा, माईकलां संतोकपुरा, मानकावास, छपार, बाढड़ा, सांवड़, रानीला, अचीना व इमलोटा समेत 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। कादमा और माईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंटल सर्जन तैनात नहीं हैं। यहां के मरीजों को दूसरे गांवों में स्थित पीएचसी या सीएचसी की भाग-दौड़ करनी पड़ रही है।
- एक कमरे में चल रही दंत ओपीडी, जगह की कमी
दादरी नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में बने एक कमरे में दंत ओपीडी चल रही है। तीन डेंटल सर्जन होने के बाद कमरे में जगह का अभाव रहेगा। इसके मद्देनजर विभाग को दंत ओपीडी विंग का दायरा बढ़ाने की जरूरत है, ताकि, दंत चिकित्सीय सेवाओं में भी विस्तार का रास्ता साफ हो सके।
-- -- -- -- -- -- दादरी नागरिक अस्पताल को तीसरा डेंटल सर्जन मिल गया है। डेंटल चेयर की व्यवस्था भी जल्द से जल्द करवा दी जाएगी। फिलहाल जिले में पर्याप्त डेंटल सर्जन हैं।
-डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ, दादरी स्वास्थ्य विभाग