{"_id":"62e95a39887e14685232267b","slug":"citizens-share-selfie-with-tricolor-on-portal-deputy-commissioner-charkhidadri-news-hsr638268569","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल पर तिरंगे के साथ नागरिक शेयर करें सेल्फी : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल पर तिरंगे के साथ नागरिक शेयर करें सेल्फी : उपायुक्त
विज्ञापन
चरखी दादरी। हर घर तिरंगा अभियान में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने लिए संस्कृति मंत्रालय द्वारा हर घर तिरंगा डॉट काम एक वेबसाइट तैयार की गई है। इसके माध्यम से नागरिकों को तिरंगा झंडा लगाने और झंडे के साथ एक सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक वेबसाइट पर वर्चुअल रूप से फ्लैग पिन कर सकता है और वहां सेल्फी विद फ्लैग भी पोस्ट कर सकता है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा वेबसाइट पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने व अपना झंडा लगाने की लोकेशन पिन कर अभियान में शामिल होने वाले नागरिक को हर घर तिरंगा डाट कॉम पर जाकर ध्वज फहराएं पर क्लिक करना होगा, इसके बाद लॉगिन ऑप्शन में अपना नाम व मोबाइल नंबर दर्ज कर नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा। लॉगिन के लिए आप अपने गूगल एकाउंट का भी विकल्प चुन सकते हैं। उन्होंने बताया कि नेक्स्ट बटन पर क्लिक करके आप वेबसाइट को अपनी लोकेशन एक्सेस देने के लिए सहमति प्रदान करेंगे। इसके उपरांत वेबसाइट हॉट स्पॉट लोकेशन में एक झंडा लगाकर साइट पर पिन करने की अनुमति देती है। इसके उपरांत आपको बधाई संदेश दिखाई देगा और वहीं से आप अभियान में अपनी सहभागिता का सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
डीसी ने कहा कि इस अभियान में जिला में 13 से 15 अगस्त तक हर घर, राजकीय, निजी, औद्योगिक और शैक्षणिक भवनों पर तिरंगा फहराने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने सहित भारत सरकार के इस राष्ट्रव्यापी अभियान में जिले के सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास भी किए जा रहे हैं।