फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CIA and cyber crime teams are searching for the accused, road blockade averted after DSP's assurance

Charkhi Dadri News: सीआईए व साइबर क्राइम की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी, डीएसपी के आश्वान के बाद टला रोड जाम

Tue, 02 Dec 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 02 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
CIA and cyber crime teams are searching for the accused, road blockade averted after DSP's assurance
चरखी दादरी। प्रिंस हत्याकांड मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध कबीर नगरवासियों ने सोमवार को सड़क जाम का एलान किया था। सुबह 10 बजे से कबीर नगर वासियों और परिजनों ने जाम लगाने की तैयार कर ली थी, लेकिन इससे पहले ही समाज व संगठनों के बीच डीएसपी धीरज कुमार पहुंच गए और पांच दिनों अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम को 5 दिसंबर तक टाल दिया।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों एक युवक ने कबीर नगर निवासी प्रिंस को घर से गांव मोड़ी बुलाकर मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके तीन दिन बाद घायल प्रिंस ने उपचार के दौरान पीजीआई में दम तोड़ दिया था। इसके बाद झोझू कलां पुलिस ने घायल प्रिंस के बयान पर नामजद सहित 7-8 अन्य युवकों पर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। उक्त मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन परिजन अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि यदि 5 दिसंबर तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो, वो जाम लगाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


8 नवंबर को की थी मारपीट
शहर से कुछ किलोमीटर दूर स्थित गांव मोड़ी में कुछ युवकों ने 8 नवंबर की रात कबीर निवासी प्रिंस को बुलाकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसी दौरान रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान घायल प्रिंस ने 11 नवंबर को दम तोड़ दिया था। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की ओर से सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। इसके लिए परिजनों और समाज के लोगों ने कबीर धर्मशाला में बैठक कर 1 दिसंबर को महेंद्रगढ़ रोड को जाम करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की बैठक में पहुंचे डीएसपी
सोमवार सुबह मृतक के परिजन व संगठनों के लोग कबीर नगर स्थित धर्मशाला में जाम लगाने की रणनीति पर विचार कर रहे थे। बैठक की सूचना मिलने के बाद डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने परिजनों और संगठनों के पदाधिकारियों को समझाकर आरोपियों को 5 दिसंबर तक गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया। पुलिस के आश्वासन के बाद मृतक के परिजन व संगठन के लोग संतुष्ट नजर आए। इसके बाद उन्होंने फिलहाल जाम लगाने की प्रक्रिया को पांच दिसंबर तक टाल दिया गया है।
बैठक में ये रहे उपस्थित
कबीर नगर में आयोजित बैठक में एमएसपी किसान मोर्चा पदाधिकारी जगबीर घसोला, रणबीर फौजी, वार्ड 15 पार्षद सुधीर स्वामी, समाज सेवी जयभगवान मस्ताना और विभिन्न समाज संगठनों की महिलाएं उपस्थित रही। बैठक में मौजूद लोगों ने बताया कि अगर पुलिस ने तय अवधि में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वो कोई भी बड़ा आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेंगे।


वर्सन:
हत्यारोपियों की जल्दी गिरफ्तारी के लिए सीआईए व साइबर टीम को लगाया जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि जांच में दोषी पाए गए सभी आरोपियों को 5 दिसंबर ही नहीं, इससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया जाए। हमने परिजनों को 5 दिसंबर तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।- धीरज कुमार, डीएसपी मुख्यालय, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed