फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Children will eat Avendajol tablet

1.32 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली

Thu, 08 Aug 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Children will eat Avendajol tablet
सिविल अस्पताल में रखा एल्बेंडाजोल टेबलेट का स्टॉक। - फोटो : CharkhiDadri
कृमि दिवस और एमएसपी प्रोग्राम के तहत स्वास्थ्य विभाग को टारगेट मिल गए हैं। इस बार 1.32 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल और 38 हजार को विटामीन- ए की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। एल्बेंडाजोल की टेबलेट आज बच्चों को खिलाई जाएगी और इसके लिए 1372 कर्मचारियों सहित 18 एमओ की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, अनीमिया मुक्त भारत प्रोग्राम के लिए भी कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। एल्बेंडाजोल टेबलेट का मकसद बच्चों को खून की कमी व कुपोषण से बचाना है। जबकि विटामिन-ए की दवा से बच्चों को दिमाग तेज होगा और शरीर भी स्वस्थ रहेगा।
विज्ञापन

डिप्टी सीएओ डॉ. चंचल तोमर ने बताया कि वीरवार को आयोजित किए जाने वाले कृमि दिवस के लिए विभाग की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि विभाग के पास डेढ़ लाख एल्बेंडाजोल टेबलेट का स्टॉक पहुंच चुका है। विभाग को इस बार एक लाख 32 हजार बच्चों को टेबलेट खिलाने का लक्ष्य मिला है। उन्होंने बताया कि गत फरवरी में आयोजित एक सप्ताह के कार्यक्रम में विभाग ने सौ फीसदी टारगेट हासिल किया था। उन्होंने बताया कि आठ अगस्त को सभी स्कूलों, कॉलेजों, ईंट-भट्ठों, क्रेशर जोन, स्लम बस्तियों आदि जगहों पर विभाग की टीमें पहुंचकर बच्चों को दवा खिलाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टेबलेट एक साल के बच्चे से लेकर 19 साल तक के युवक को खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए मोबाइल टीमें भी गठित की गई हैं। इस मुहिम में सरपंचों, स्कूल मुखियाओं व ग्राम सचिवों का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए स्टाफ की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि लक्ष्य हासिल करने के लिए 1372 कर्मचारियों व 18 एमओ को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। चंचल तोमर ने बताया कि बच्चे के पेट में कीड़े होने से शारीरिक विकास रुक जाता है और खून की कमी हो जाती है। यह टेबलेट इससे बचाव करेगी। अगर कोई बच्चा वीरवार को यह दवा नहीं खा पाता है तो उसे 20 अगस्त को मॉपअप राउंड में कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षित है एल्बेंडाजोल, बच्चों को अवश्य भेजें स्कूल
डिप्टी सीएओ डॉ. चंचल तोमर ने कहा कि एल्बेंडाजोल पूरी तरह से सुरक्षित है। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। अभिभावकों से अपील है कि आठ अगस्त को अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें, ताकि एक भी बच्चा टेबलेट रहने से वंचित न रह पाए। उन्होंने बताया कि सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक दवा खिलाई जाएगी।

13 अगस्त से शुरू होगा एमएसपी प्रोग्राम
डिप्टी सीएओ डॉ. अभिमन्यु ने बताया कि अनीमिया मुक्त भारत प्रोग्राम की शुरुआत 13 अगस्त से होगी। यह प्रोग्राम 13 सितंबर तक चलेगा। इसके तहत नौ माह से एक साल तक के बच्चों को विटामीन- ए की दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि चरखी दादरी जिले को 38207 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed