फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chief Minister's flying squad raided two oil mills and caught theft of GST and market fees

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दो ऑयल मिल में छापा मारकर पकड़ी जीएसटी और मार्केट फीस की चोरी

Wed, 28 Jun 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 28 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided two oil mills and caught theft of GST and market fees
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में संयुक्त टीम ने मंगलवार दोपहर से शाम तक दो ऑयल मिल में छापा मारा। दोनों जगह टीम को सरसों से लदे एक-एक ट्रैक्टर मिले, जिनमें कुल 165 क्विंटल सरसों पाई गई। इस सरसों को जीएसटी और मार्केट फीस की चोरी कर मिल में खपाया जा रहा था। इस पर संज्ञान लेते हुए जीएसटी टीम ने जीएसटी और मार्केट कमेटी टीम ने मार्केट फीस भरवाई। वहीं, आरटीए टीम ने दोनों ट्रैक्टरों पर जुर्माना भी लगाया। कार्रवाई के दौरान जीएसटी, आरटीए और मार्केट कमेटी टीम ने दोनों ट्रैक्टरों पर कुल 1.74 लाख रुपये जुर्माना ठोका।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को सूचना मिली थी कि शहर स्थित ऑयल मिल में जीएसटी और मार्केट फीस की चोरी कर सरसों बेची जा रही है। इस आधार पर दोपहर बाद करीब ढाई बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की अगुवाई में मंडी सुपरवाइजर विनोद, एईटीओ राजेश धनेजा, टीएसआई जगबीर समेत गुप्तचर विभाग के कर्मचारी रोहतक रोड स्थित भगवती ऑयल मिले में पहुंचे। मौके पर मिल मालिक हाजिर मिला और जांच करने पर एक सरसों से भरा एक ट्रैक्टर वहां मिला। वजन कराने पर ट्रैक्टर में 65 क्विंटल सरसों मिली। कागजात मांगने पर उक्त ट्रैक्टर चालक सरसों से संबंधित कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इस पर संज्ञान लेकर सरसों की एवज में 3740 रुपये मार्केट फीस व जुर्माना लगाया गया। वहीं, जीएसटी टीम ने 29900 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद आरटीए टीम ट्रैक्टर को बाड़े में ले गई और साढ़े 41 हजार रुपये जुर्माना किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद, शाम चार बजे संयुक्त टीम चिड़िया रोड स्थित लक्ष्मी ऑयल मिल में पहुंची। टीम को वहां मिल मालिक हाजिर मिला और जांच के दौरान यहां भी सरसों से भरा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। ट्रैक्टर में 100 क्विंटल सरसों मिली। मंडी सुपरवाइजर राकेश ने 5750 रुपये मार्केट फीस व जुर्माना लगाया। वहीं, जीएसटी टीम ने 46000 रुपये जुर्माना ठोका। इसके बाद आरटीए विभाग ने ट्रैक्टर को बाड़े में लाकर 47500 रुपये जुर्माना लगाया। कार्रवाई के दौरान दोनों ट्रैक्टरों पर कुल 174390 रुपये जुर्माना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed