फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chief Minister's flying squad raided the city council office and searched the files and attendance register

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने नगर परिषद कार्यालय में दबिश देकर खंगाली फाइलें और हाजिरी रजिस्टर

Thu, 06 Jul 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 06 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided the city council office and searched the files and attendance register
नगर परिषद कार्यालय में जांच करते हुए टीम सदस्य।
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बुधवार सुबह नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। इस दौरान कार्यालय की फाइलें हाजिरी रजिस्टर खंगाले गए। टीम ने जब प्रॉपर्टी आईडी और एनडीसी संबंधी फाइलें खंगाली तो एक आईडी संदिग्ध मिली। इस पर संज्ञान लेकर आईडी की जांच शुरू कर दी गई है और जांच पूरी होने के उपरांत जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 10 बजे एसआई अनूप की अगुवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता दादरी पहुंचा। इसके बाद गुप्तचर विभाग और ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने साढ़े 10 बजे नगर परिषद कार्यालय में दबिश दी। सबसे पहले टीम ने वहां पहुंचकर हाजिरी रजिस्टर की जांच की। इस दौरान दो जेई और एक अन्य कर्मचारी के छुट्टी पर होने की बात सामने आई और दो लिपिक काम से पंचकूला गए मिले। वहीं, पांच लिपिक हड़ताल में शामिल पाए गए।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने वहां मौजूद मिले ईओ राजेश वर्मा से प्रॉपर्टी आईडी व एनडीसी संबंधित फाइलों की जानकारी ली और इसके बाद इन फाइलों की जांच की। इस दौरान एक जनवरी से अब तक बनी आईडी की जांच की गई तो एक आईडी संदिग्ध पाई गई। इसकी जांच करने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रिकॉर्ड की जांच के दौरान सामने आया कि प्रॉपर्टी आईडी और एनडीसी पोर्टल संबंधी 8807 फाइलें प्राप्त हुईं, जिनमें से नगर परिषद कार्यालय ने 7231 स्वीकृत की हुई है जबकि 1347 फाइलें अलग-अलग कारणों के चलते रद्द की गई। 39 फाइलें निर्धारित 10 दिन की अवधि की प्रक्रिया में पाई गई। करीब 12 बजे टीम यहां जांच पूरी कर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर... आटा मिल पर भी मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दी दबिश

चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बुधवार दोपहर रेलवे रोड स्थित एक आटा मिल पर भी दबिश दी। इस दौरान मार्केट कमेटी और गुप्तचर विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। दोपहर एक बजे टीम जब शक्ति इंडस्ट्रीज पर पहुंची तो वहां एक टाटा खाली होता मिला। इसमें 50 क्विंटल जौ पाई गई। मालिक से जब खरीद संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वो प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद टीम में शामिल मार्केट कमेटी सहसचिव विकास कुमार ने मार्केट फीस और जुर्माना भरवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed