फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chief Minister's flying squad inspected schools and vendors to catch fake books

Charkhi Dadri News: नकली किताबें पकड़ने के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने स्कूलों और विक्रेताओं के यहां किया निरीक्षण

Sat, 01 Apr 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 01 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad inspected schools and vendors to catch fake books
चरखी दादरी। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही नकली किताबें बिकने के अंदेशे पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता सक्रिय हो गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने निजी स्कूलों और बुक सेलर्स के यहां औचक निरीक्षण किया और इस दौरान गुप्तचर विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारी भी साथ रही। करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान कहीं भी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को नकली किताबें नहीं मिली। वहीं, इस कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम कहा कि आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।
विज्ञापन

अब स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। ऐसे में अब किताबों की डिमांड ज्यादा बढ़ेगी। इसी बीच नकली किताबों की बिक्री होने का भी अंदेशा है। इसके चलते शनिवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता दादरी पहुंचा। यहां से गुप्तचर विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पहले निजी स्कूलों और फिर बुक सेलर्स के यहां औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत सुबह साढ़े 10 बजे हुई और टीम सबसे पहले पांच निजी स्कूलों में पहुंची। वहां किताबें मिली और उनके मार्का की जांच की गई तो सही पाई गईं। इसके बाद टीम ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, बस स्टैंड रोड और मेन बाजार स्थित बुक सेलर्स के यहां औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां भी नकली किताबें नहीं मिली। करीब ढाई बजे संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण पूरा हुआ।
विज्ञापन

- गत वर्ष पकड़ी गई थी नकली किताबें
गत वर्ष भी नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होने पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने स्कूलों और बुक सेलर्स के यहां दबिश दी थी। उस दौरान टीम को कई जगह से नकली किताबें बरामद हुई थीं। इसके बाद विभाग की ओर से ये किताबें बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी। इस बार फिर से मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed