{"_id":"6466656e00b4149d190f622d","slug":"chief-ministers-flying-squad-found-lock-on-one-primary-school-students-were-not-found-in-the-other-charkhidadri-news-c-21-1-136959-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को एक प्राथमिक पाठशाला पर लगा मिला ताला, दूसरी में नहीं मिले विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को एक प्राथमिक पाठशाला पर लगा मिला ताला, दूसरी में नहीं मिले विद्यार्थी
Thu, 18 May 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 18 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने वीरवार को ढाणी खूबीराम और ढाणी बेरला स्थित प्राथमिक पाठशाला में दबिश दी। इस दौरान ढाणी बेरला प्राथमिक पाठशाला के गेट पर स्कूल समय में ताला जड़ा मिला जबकि ढाणी खूबीराम प्राथमिक पाठशाला में विद्यार्थी ही नहीं मिले। टीम ने अपने निरीक्षण की रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेज दी है।
दरअसल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि कुछ सरकारी प्राथमिक स्कूलों में बच्चों की संख्या कम होने के कारण अध्यापक स्कूल में कम आते हैं और बच्चों को छुट्टी के समय से पहले भेजकर स्कूल को बंद करके अपने घर चले जाते हैं। इस सूचना पर संज्ञान लेकर वीरवार दोपहर डेढ़ बजे टीम ने निरीक्षण शुरू और साढ़े तीन बजे कार्रवाई खत्म की गई।
कार्रवाई के लिए कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. बलवंत सहारण को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया और गुप्तचर विभाग की टीम भी इसका हिस्सा रही। टीम जब ढाणी खूबीराम राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पहुंची तो वहां दो शिक्षक हाजिर मिले। इस दौरान पाठशाला से दोनों विद्यार्थी गैरहाजिर पाए गए। इसके बाद टीम गांव ढाणी बेरला के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पहुंची। टीम को स्कूल के गेट पर ताला जड़ा मिला।
विज्ञापन
- जेबीटी शिक्षक को बुलाया गया मौके पर
ढाणी बेरला राजकीय पाठशाला में तैनात जेबीटी अध्यापक योगेश कुमार को टीम ने मौके पर बुलाया। शिक्षक ने बताया कि उनके अलावा यहां दो का स्टाफ नियुक्त है जबकि विद्यार्थी संख्या पांच है।
इधर... मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पकड़ा क्रशर से भरा ट्रैक्टर
बाढड़ा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, खनन और आरटीए विभाग की संयुक्त टीम ने क्रशर से भरा एक ट्रैक्टर पकड़ा है। ट्रैक्टर चालक के दस्तावेज पेश न कर पाने आरटीए टीम ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता वीरवार दोपहर बाढड़ा क्षेत्र में सक्रिय था। उसी दौरान ढाणी खूबीराम के पास संयुक्त टीम ने क्रशर से भरे ट्रैक्टर को रुकवा लिया। टीम ने जब चालक से दस्तावेज मांगे तो पेश नहीं कर पाया। इसके बाद ट्रैक्टर का धर्मकांटे पर वजन कराया गया तो 17 टन मिला। आरटीए टीम ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया जबकि खनन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।