फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sex racket: Prostitution was going on in hotel, Chief Minister flying squad caught

सेक्स रैकेटः होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने पकड़ा

Fri, 30 Sep 2022 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2022 05:11 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ रोड स्थित होटल से तीन युवतियों समेत छह को काबू किया गया है। झोझूकलां पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सभी 6 आरोपियों को झोझूकलां थाने ले जाया गया है।

विज्ञापन
Sex racket: Prostitution was going on in hotel, Chief Minister flying squad caught
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चरखी दादरी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने गुप्तचर विभाग और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर महेंद्रगढ़ रोड स्थित एक होटल पर दबिश देकर देह व्यापार के अनैतिक कार्य का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने वहां से तीन महिलाओं और तीन युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। सभी 6 आरोपियों को झोझूकलां थाने ले जाया गया। वहीं स्थानीय पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि महेंद्रगढ़ रोड स्थित सोमबीर होटल में संचालित स्पा सेंटर में देह व्यापार कराया जाता है। इस आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने यहां दबिश दी। टीम में सीआईडी डीआई जलधीर फौगाट, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर, महिला थाना प्रभारी एसआई सोनिया, झोझूकलां थाना प्रभारी बलबीर सिंह, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से एएसआई नरेंद्र सिंह, एसआई बलबीर सिंह व एएसआई भरत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


टीम जब होटल पर पहुंची तो वहां तीन युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पूछताछ करने पर दो युवतियां भिवानी की रहने वाली मिलीं। सभी को वहां से झोझूकलां थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत जून में भी हुआ था देह व्यापार का भंडाफोड़
पुलिस सूत्रों के अनुसार जहां संयुक्त टीम ने दबिश देकर देह व्यापार के अनैतिक कार्य का भंडाफोड़ किया है वहां पहले भी ऐसी कार्रवाई हो चुकी है। 27 जून को स्थानीय पुलिस ने यहां दबिश देकर चार महिलाओं समेत सात लोगों को पकड़ा था और उनके खिलाफ झोझूकलां थाने में मामला दर्ज किया गया था।


सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मौके पर तीन युवक और तीन युवतियां मिली, जिन्हें झोझूकलां थाने ले जाया गया। पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। - जलधीर सिंह, डीआई, सीआईडी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed