फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chaupal organized in Agrasen Dharamshala Charkhi Dadri

Charkhi Dadri News: अग्रवाल वैश्य समाज को चुनाव में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग मुखर

Mon, 26 Feb 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 26 Feb 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chaupal organized in Agrasen Dharamshala Charkhi Dadri
चरखी दादरी। अग्रवाल वैश्य समाज इकाई ने मंगलवार को अग्रसेन धर्मशाला में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की चौपाल आयोजित की गई। वक्ताओं ने सभी राजनीतिक पार्टियों से वैश्य समाज को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करने के लिए हरियाणा से कम से कम एक सीट राज्यसभा, एक सीट लोकसभा व 16 विधानसभा सीटों पर टिकट देने की मांग रखी।
विज्ञापन

चौपाल में वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानी ने कहा कि पंचकूला, बल्लभगढ़, अंबाला, करनाल, थानेसर, जींद, हिसार, सिरसा, भिवानी, कैथल, पानीपत, सोनीपत, पलवल, गुरूग्राम, रोहतक, फरीदाबाद आदि सीट पर अग्रवाल वैश्य समाज का अच्छा वर्चस्व है। इसके अतिरिक्त नरवाना जो रिजर्व सीट है यहां भी अग्रवाल समाज के बिना जीत हासिल करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव में उचित प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर 10 मार्च को अंबाला में स्वाभिमान सम्मेलन किया जाएगा।
विज्ञापन


चौपाल में अग्रवाल वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता, रवि बधवानिया, अनाज मंडी के प्रधान रामकुमार रिटोलिया, अग्रवाल सभा के महासचिव ललित महाजन, मनोज, युवा प्रदेश सचिव शुभम गोयल, दादरी एजुकेशन सोसायटी की प्रधान डाॅ. विद्या गुप्ता, बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र की महिला अध्यक्ष मीनू बंसल, नारनौल के जिलाध्यक्ष संदीप ने विचार रखते हुए अग्रवाल समाज को चुनावों में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जगमोहन गर्ग, तुलसी गोयल, संजय गोयल, राजकुमार, चिराग अग्रवाल, कार्तिक अग्रवाल, नांगल चौधरी, सतीश दीवान, अग्रवाल वैश्य समाज आईटी सेल के प्रदेश संयोजक भूनेश गोयल, अमन गुप्ता व जितेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed