{"_id":"6311035831e7a81ec2184e74","slug":"charkhidadri-news-charkhidadri-news-hsr640763045","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को कक्षाओं से बाहर निकाल ग्रामीणों ने राजकीय स्कूल को जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को कक्षाओं से बाहर निकाल ग्रामीणों ने राजकीय स्कूल को जड़ा ताला
विज्ञापन
फोटो - 36 गांव हंसावास कलां में प्रदर्शन करते ग्रामीण व छात्र।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढड़ा। गांव हंसावास कलां स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के छह पद कैप्ट करने पर ग्रामीणों ने रोष स्वरूप स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर धरना शुरू कर दिया। बुधवार को ही ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और प्रशासन को इस संबंध में चेतावनी दी थी।
पूर्व सरपंच दिनेश श्योराण की अगुवाई में ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने वीरवार सुबह विद्यालय पहुंचकर छात्रों को कक्षाओं से बाहर निकाला और फिर मुख्य गेट पर ताला लगाकर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में पर्याप्त छात्र संख्या होने के बावजूद विभाग ने छह पदों को कैप्ट कर दिया है। स्कूल में मुख्याध्यापक का पद ही बचा है। ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षकों की कमी से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। ऐसे में छात्रों को मजबूरीवश निजी विद्यालयों में पढ़ना पड़ेगा जो गरीब वर्ग के लोगों के लिए संभव नहीं है।
नंबरदार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राजबीर सिंह, एसएमसी अध्यक्ष अमृता देवी, पूर्व सरपंच जयचंद, कृष्ण, सोमबीर सिंह, अशोक, रतिभान, ओमप्रकाश, हरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, पवन कुमार, राजेश, मंजू, सुमन, सुनील, नरेंद्र कुमार, धूपसिंह, धर्मबीर सिंह, वेदप्रकाश, जयसिंह श्योराण, राजेंद्र सिंह, जगबीर सिंह, प्रवीण कुमार ने स्कूल में सभी विषयों के शिक्षक तैनात करने की मांग की है। इन लोगों ने कहा कि शिक्षा विभाग और सरकार के युक्तिकरण कदम से अभिभावकों में रोष बना हुआ है। सभी छह पदों पर नियुक्ति नहीं की तो वे आंदोलन जारी रखेंगे।