फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri: Wheat crop standing in 15 acres got burnt

Charkhi Dadri: 15 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जली, दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

Sun, 21 Apr 2024 08:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 21 Apr 2024 08:51 PM IST
सार

मैहड़ा में बिरहीकलां रोड पर घटना हुई है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर काबू पाया है।

विज्ञापन
Charkhi Dadri: Wheat crop standing in 15 acres got burnt
मैहड़ा में बिरहीकलां रोड पर आग से जली गेहूं की फसल। - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी दादरी के झोझूकलां क्षेत्र के गांव मैहड़ा के बिरहीकलां रोड स्थित चार किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई और किसानों को काफी नुकसान हुआ। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

विज्ञापन


वजीर, जितेंद्र, नंदराम, रामअवतार आदि किसानों के खेत बिरहीकलां रोड पर हैं। रबी सीजन में उन्होंने अपने खेतों में गेहूं की बिजाई की थी। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण फसल में नमी थी। इसी कारण उसे सूखने के लिए छोड़ा गया था। अब फसल कटने के लिए तैयार होते ही रविवार को 12:40 बजे खेत में आग लग गई। इसमें चारों की लगभग 15 एकड़ खेत में तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


किसी ग्रामीण ने उन्हें आग लगने की सूचना दी। इसके बाद वे खेत पर पहुंचे और उन्होंने फोन कर दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। इसी दौरान कुछ किसानों ने ट्रैक्टर चलाकर खेत को जोत कर आग को बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। बाद में दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना का कारण पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली तारों से चिंगारी गिरने का अंदेशा
किसानों ने बताया कि खेतों के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। अंदेशा है कि बिजली के तारों से निकली चिंगारी से आग लगी है। इसलिए उन्होंने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं भारतीय किसान यूनियन की युवा इकाई के जिला अध्यक्ष विनय उर्फ सीटू मैहड़ा ने बताया कि इस घटना में 15 एकड़ से अधिक खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जली है। उन्होंने पीड़ित किसानों को प्रति एकड़ 50,000 रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed