{"_id":"65c7c6ec228093ce5f099d04","slug":"charkhi-dadri-vegetable-market-remained-closed-in-protest-against-lump-sum-market-fee-payment-law-business-worth-rs-40-lakh-affected-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-113361-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी : एकमुश्त मार्केट फीस भुगतान कानून के विरोध बंद रही सब्जी मंडी, 40 लाख का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी : एकमुश्त मार्केट फीस भुगतान कानून के विरोध बंद रही सब्जी मंडी, 40 लाख का कारोबार प्रभावित
Sun, 11 Feb 2024 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में आढ़तियों की हड़ताल के चलते बंद पड़ी सब्जी मंडी कीं दुकानें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। एकमुश्त मार्केट फीस भुगतान के कानून के विरोध में सब्जी मंडी शनिवार को पूर्णतया बंद रही। 47 दुकानों के अलावा 22 बूथ बंद रहे। 100 मासाखोर ने भी फल और सब्जियों की बिक्री नहीं की। एक दिन की हड़ताल से करीब 40 लाख का कारोबार प्रभावित रहा। इसके चलते फल और सब्जियां के दाम में 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
सब्जी मंडी एसोसिएशन का कहना है कि हड़ताल अनिश्चितकालीन है और शनिवार को किसी भी आढ़ती ने सब्जियों व फल का आगे ऑर्डर ही नहीं दिया है। मंडी व्यापारियों का कहना है कि अगर सरकार ने एकमुश्त मार्केट फीस का फरमान वापस नहीं लिया तो वो काम ही नहीं करेंगे।
हरियाणा सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन जांघू ने बताया कि सरकार आढ़तियों के साथ किसानों को लूट रही है। उन्होंने बताया कि एडवांस मार्केट फीस भरने के लिए किसानों पर ही दोहरी मार पड़ेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार के साथ वार्ता होनी है और उसके बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल आढ़तियाें को अनिश्चितकालीन हड़ताल के निर्देश मिला है। दादरी मंडी में इसका पूर्णतया पालन हुआ है।
विज्ञापन
यहां से आते हैं दादरी में फल और सब्जियां
सब्जी मंडी में फलों और सब्जियों की आपूर्ति दिल्ली की आजादपुर मंडी, राजस्थान के जयपुर, हिमाचल प्रदेश व हांसी मंडी से होती है। हड़ताल की पूर्व सूचना मिलने से आढ़तियों ने पिछले दो दिनों से सब्जी या फल खरीद के लिए ऑर्डर ही नहीं किया। प्रतिदिन विभिन्न प्रदेशों की मंडियों से 80 छोटी-बड़ी गाड़ियां फल व सब्जी लेकर दादरी पहुंचती हैं। दादरी मंडी का दैनिक कारोबार करीब 40 लाख रुपये है।
दादरी और प्रदेश की सभी मंडियां शनिवार को बंद रही। दादरी में आढ़ती, बूथ संचालक और मासाखोर ने काम नहीं किया। हड़ताल से करीब 40 लाख का कारोबार प्रभावित हुआ। प्रतिदिन 70-80 छोटी व बड़ी गाड़ियां फल और सब्जियां लेकर दादरी मंडी पहुंचती है। एसोसिएशन के आगामी आदेश तक मंडी बंद रहेगी। - नितिन जांघू, कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश सब्जी मंडी एसोसिएशन