{"_id":"671523abb7f94dea8b0b4d4d","slug":"charkhi-dadri-pipeline-laid-on-loharu-road-for-water-drainage-heavy-vehicle-drivers-are-facing-problems-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: पानी निकासी के लिए लोहारू रोड पर बिछाई पाइपलाइन, भारी वाहन चालकों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri: पानी निकासी के लिए लोहारू रोड पर बिछाई पाइपलाइन, भारी वाहन चालकों को हो रही परेशानी
Sun, 20 Oct 2024 09:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 20 Oct 2024 09:07 PM IST
सार
पाइपलाइन पर डाली गई मिट्टी के ढेर पर ट्राले खराब हो रहे हैं। एक लेन में चलने से सड़क पर जाम लग रहा है। शुक्रवार को दो ट्राले फंसे, 334-बी हाईवे देर से सुचारु हुआ।
विज्ञापन
लोहारू रोड पर मिट्टी के ढेर के पास खड़ा डंपर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी शहर के लोहारू रोड पर पानी निकासी के लिए बिछाई पाइपलाइन भारी वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी है। इससे भारी वाहन मिट्टी के ढेर पर अटक रहे हैं। सड़क पर जाम के हालात बन रहे हैं। शुक्रवार रात भी ट्राला अटकने से रोड पर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
दो भारी वाहन शुक्रवार को लोहारू रोड पर खड़े हुए थे। सुबह छह बजे एक ट्राला सड़क पर खड़ा मिला। इस कारण वाहन चालकों ने परेशानी झेली। यह ट्राला दोपहर को यहां हटाया गया। शाम को भी एक ट्राला यहां अटका मिला।
विज्ञापन
मिट्टी के ढेर की ऊंचाई अधिक होने के कारण लंबे और भारी वाहनों का निचला हिस्सा मिट्टी के ढेर पर टकराता है। इससे कई वाहनों के पुर्जे भी काम करना बंद कर देते हैं। इससे बचने के लिए चालक बस, ट्रक और ट्राला आदि को सीधा उतारने के बजाय टेढ़ा करके उतार रहे हैं। बस और डंपर चालक परेशानी उठाकर वाहनों को टेढ़ा करके निकाल लेते हैं, लेकिन लंबा ट्राला टेढ़ा होने पर भी नहीं निकल पाता और कई बार मिट्टी के ढेर पर जाम हो जाते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद चालक इसको निकालने में असमर्थ रहते हैं और क्रेन आदि की सहायता से निकालते हैं। शुक्रवार रात भी ऐसा ही हुआ। रात करीब 7:30 बजे एक ट्राला मिट्टी के ढेर पर फंस गया। इस कारण करीब तीन घंटे तक एक लेन पर यातायात बंद रहा और दूसरी लेन पर 500 मीटर तक वाहनों का जाम रहा। इससे कई वाहन चालकों ने परेशानी झेली और जाम के कारण वाहन रेंगकर चलते दिखे। देर रात ट्राले को वहां से हटाया गया और इसके बाद रोड पर वाहनों का संचालन सुचारु हुआ।
सोमवार को कार्यालय खुलेगा और काम शुरू होगा। वाहन चालकों को परेशानी हो रही है तो गहरे स्थान पर रोड़े आदि डलवा दिए जाएंगे। इसकी ऊंचाई भी कम करवा दी जाएगी। इसके बाद वाहन चालकों को परेशानी नहीं होगी। - सोहनलाल जांगड़ा, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, चरखी दादरी।