फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news,corona vaccination

चार केंद्रों पर 98 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया कोरोना का टीका

Fri, 29 Jan 2021 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news,corona vaccination
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए शुक्रवार को जिले में चार सेशन लगाए गए। इन सेशन में 98 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। अब तक स्वास्थ्य विभाग 2551 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविशील्ड की पहली डोज दे चुका है जबकि 188 कर्मचारी अभी वैक्सीनेशन से वंचित हैं। वैक्सीनेशन जिला इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि गाइडलाइन आने के बाद ही अगले सेशन की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ एवं वैक्सीनेशन इंचार्ज आशीष मान ने बताया कि शुक्रवार को सिविल अस्पताल के अलावा एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन सेशन लगाए गए। उन्होंने बताया कि चारों केंद्रों में सबसे अधिक टीकाकरण बौंद कलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ। यहां 52 कर्मचारियों को वैक्सीन की डोज दी गई।
विज्ञापन

सीएमओ सुदर्शन पंवार ने भी सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित सेशन की वैक्सीनेशन इंचार्ज से जानकारी हासिल की। उन्होंने टीम को जल्द से जल्द शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि जिले में टीकाकरण सही गति से चल रहा है और जल्द ही 2739 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन की डोज देने का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। डिप्टी सीएमओ आशीष मान ने बताया कि बचे हुए स्वास्थ्यकर्मियों को अगले सेशन में कवर करने की योजना है। कुछ ऐसे कर्मचारी भी हैं जो नौकरी छोड़ चुके हैं और उनका डाटा भी अपडेट करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार के सभी सेशन सफल रहे और किसी भी स्वास्थ्य कर्मी को टीकाकरण के बाद किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने कर्मचारियों का हुआ टीकाकरण
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज आशीष मान के अनुसार शुक्रवार को सिविल अस्पताल में 29, बौंद कलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 52, संतोकपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 13 और छपार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चार स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक 2551 सरकारी और गैर सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों को कवर किया जा चुका है।
दूसरा चरण शुरू करने को लेकर अभी स्पष्ट नहीं है स्थिति
स्वास्थ्यकर्मियों के बाद दूसरे चरण में अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारियों को कवर किया जाना है। इसके लिए राजस्व विभाग से स्वास्थ्य विभाग डाटा ले चुका है। अब तक जिले में वैक्सीन की दो खेप पहुंच चुकी हैं लेकिन अभी दूसरा चरण कब तक शुरू होगा, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

जिले में कोरोना टीकाकरण सही रफ्तार से चल रहा है। हम जल्द ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कवर कर लेंगे। हेड ऑफिस से गाइडलाइन आने के बाद ही दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। शुक्रवार को चार सेशन लगाकर 98 कर्मचारियों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई।
- सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed