फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: चार राजकीय स्कूलों में खुलेंगी आधुनिक बायोलॉजी लैब, बजट जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो 01 शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की लैब। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिला के चार राजकीय स्कूलों में बायोलॉजी की आधुनिक लैब खुलेंगी। इस प्रोजेक्ट पर शिक्षा विभाग 40.76 लाख का बजट खर्च करेगा। लैब खुलने से छात्रों को प्रैक्टिकल वर्क की सुविधा मिल सकेगी। साइंस फैकल्टी वाले सीनियर सेकंडरी स्कूलों में ही ये लैब शुरू होंगी। इन चार स्कूलों का चयन छात्र संख्या, गांव की आबादी व भवन का आकलन करने के बाद किया गया है। जिला में सीनियर सेकंडरी स्कूलों की संख्या 64 है।
विज्ञापन

अब सरकार साइंस फैकल्टी के स्कूलों में बायोलॉजी की लैब खोलने जा रही है। हेड ऑफिस पंचकूला की ओर से जिला में चार स्कूलों का चयन किया गया है। इन स्कूलों में राजकीय स्कूल सांवड़, राजकीय स्कूल भागेश्वरी, राजकीय स्कूल रानीला व राजकीय स्कूल झोझू कलां शामिल हैं। नाबार्ड की ओर से इस प्रोजेक्ट पर बजट खर्च किया जाना है। इसके लिए बजट राशि जारी कर दी गई है। इन सभी चार स्कूलों में 40.76 लाख का बजट खर्च होना है और एक स्कूल में लैब की व्यवस्था करने पर 10.19 लाख का खर्च आएगा। इस प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन

लैब में साइंस के सभी टॉपिक से जुड़ी प्रायोगिक सामग्री उपलब्ध होगी ताकि विद्यार्थी प्रयोग करके सीख सकें। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए सरकार व विभाग इस दिशा में काम कर रहे हैं। लैब की सुविधा मिलने से शिक्षकों को भी शिक्षण में सुविधा हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा के स्तर को सुधारने के हैं प्रयास
शिक्षा विभाग शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है। स्कूलों में आवश्यक शिक्षण सुविधाएं मुहैया करवाए जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं ताकि छात्रों को शिक्षण में असुविधा न हो और वे विषय का पूर्ण ज्ञान प्राप्त कर सकें। शिक्षा विभाग ने खासकर आठवीं कक्षा तक हिंदी, अंग्रेजी व गणित विषयों में छात्रों की पकड़ बढ़ाने के लिए सक्षम एवं सक्षम प्लस योजना पर भी काम किया है।
लाइब्रेरी खोलने की योजना भी हो चुकी तैयार
शिक्षा विभाग ने छात्रों और शिक्षकों की सुविधा को देखते हुए बौंदकलां में अलग से शिक्षा ब्लॉक कार्यालय भी पिछले दिनों शुरू कर दिया है। इसी प्रकार पिछले दिनों सरकार की ओर से मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लाइब्रेरी खोलने के लिए भी प्रस्ताव तैयार करवाया जा चुका है। लाइब्रेरी के साथ स्कूलों में लाइब्रेरियन की नियुक्ति की भी सख्त जरूरत है।

वर्जन::
स्कूलों में लैब निर्माण के लिए बजट जारी हो गया है। चार स्कूलों का चयन किया गया है। चयन में स्कूल में छात्र संख्या, गांव की आबादी को फोकस किया गया है। लैब में छात्रों को सभी के प्रयोग सीखने को मिलेेंगे।
-जलधीर कलकल, जिला परियोजना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed