{"_id":"636c028d90f1174b455fcd1a","slug":"charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-hsr646711191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान में गड़बड़ी के प्रयास पर दो महिलाओं पर होगी कार्रवाई, पीठासीन अधिकारियों पर भी गाज तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान में गड़बड़ी के प्रयास पर दो महिलाओं पर होगी कार्रवाई, पीठासीन अधिकारियों पर भी गाज तय
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव के दौरान मतदान में गड़बड़ी करने की कोशिश के चलते दो महिलाओं पर कार्रवाई होगी। इन दोनों पर निर्वाचन आयोग के नियम एवं कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं संबंधित मतदान केंद्रों के पीठासीन अधिकारियों को भी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
बता दें कि उपायुक्त प्रीति के पास बुधवार सुबह चिड़िया में मतदान के दौरान गड़बड़ी की सूचना आई। नगराधीश ने बताया कि इस स्थान पर एक महिला मतदान में गड़बड़ी की कोशिश कर रही थी, जिसे लेकर शिकायत मिली थी। इस महिला पर निर्वाचन आयोग के नियम एवं कानूनों के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही संबंधित पीठासीन अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
दोपहर बाद उपायुक्त जब साहुवास गांव पहुंची तो वहां भी इसी प्रकार से एक महिला वोटिंग कंपार्टमेंट के पास मतदान को प्रभावित करने का प्रयास करती हुई मिली। उपायुक्त ने तुरंत दादरी ब्लॉक के आरओ एवं एसडीएम नवीन कुमार को निर्देश देकर उस महिला को मतदान केंद्र से बाहर करवाया और पीठासीन अधिकारी को भी बदलवाया। एसडीएम ने बताया कि उक्त महिला के खिलाफ निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। इन मतदान केंद्रों के ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सेक्टर सुपरवाइजर ने दोनों महिलाओं और संबंधित पीठासीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संबंधित थाने में लिखित शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
मतदान केंद्र 68 की पोलिंग पार्टी की तलब
कादमा के मतदान केंद्र 68 की पोलिंग पार्टी को उपायुक्त ने अपने कार्यालय में तलब किया है। उपायुक्त के दौरे के दौरान इस पोलिंग पार्टी का मतदान प्रक्रिया को लेकर व्यवहार ठीक नहीं मिला।