{"_id":"66293a86f63da6f1de0e3037","slug":"charkhi-dadri-after-eating-bhandara-prasad-health-of-three-including-a-couple-deteriorated-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: भंडारे का प्रसाद खाने के बाद दंपती समेत तीन की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri: भंडारे का प्रसाद खाने के बाद दंपती समेत तीन की तबीयत बिगड़ी
Wed, 24 Apr 2024 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 24 Apr 2024 10:29 PM IST
सार
दिन के समय बना प्रसाद रात को खाया था, तीनों अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन फतेहगढ़ निवासी दंपती और उनका मामा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के बाद फतेहगढ़ गांव निवासी दंपती और उनके एक रिश्तेदार की तबीयत बिगड़ गई। तीनों को बुधवार शाम सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तीनों ने बताया कि दिन के समय बना प्रसाद उन्होंने रात को खाया था।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन फतेहगढ़ निवासी सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार को हनुमान जयंती पर गांव के बालाजी जोहड़ पर भंडारा था। वो किसी काम से बाहर था और परिजन उसका प्रसाद घर ले आए। सुनील ने बताया कि रात को घर पहुंचने के बाद उसने प्रसाद खाया और इसके बाद उसे चक्कर आने लगे। सुनील ने बताया कि उसने थकान होने की बात सोची और कमरे में जाकर सो गया। बुधवार सुबह उठने पर उसके अलावा उसकी पत्नी मंजू और मामा विनोद को भी उसी की तरह महसूस हुआ। दोपहर बाद तक उन्होंने तबीयत में सुधार होने का इंतजार किया और इसके बाद शाम को वे सिविल अस्पताल में भर्ती हुए।
विज्ञापन