{"_id":"67b0cf6c383007250c0f624a","slug":"chairman-inspected-mch-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-131792-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चेयरमैन ने किया मातृ-शिशु अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चेयरमैन ने किया मातृ-शिशु अस्पताल का निरीक्षण
Sat, 15 Feb 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
फोटो-28
मातृ-शिशु अस्पताल में कर्मचारियों से बात करते चेयरमैन बक्शीराम सैनी। स्रोत : स्वयं
:::::::::::::::::::
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। स्वास्थ्य कर्मी के तौर पर अपना दायित्व निर्वहन कर रहा प्रत्येक इंसान समाज में बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है। दुनिया में महामारी या अन्य आपदा आती है तो इस क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति बिना किसी डर के अपने कर्तव्य को निभाते हैं। ये बातें नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने शनिवार को शहर स्थित मातृ-शिशु अस्पताल का दौरा करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग कई बार अपनी विशेष उपलब्धि साबित कर चुके हैं। प्रदेश सरकार भी हरियाणा में लोगों को निशुल्क सुविधाएं उपलब्ध करवाने और चिकित्सा कर्मियों का पूरा मान-सम्मान देने के लिए प्रयासरत है।
अस्पताल परिसर में उन्होंने चिकित्सा कर्मियों से अस्पताल परिसर में आने वाले नागरिकों को दी जा रहीं सेवाओं की जानकारी ली। अस्पताल के कर्मियों व अपने इलाज के लिए आने वाले नागरिकों से बातचीत की। साथ ही परिसर में बने औषधालय का निरीक्षण किया और स्टाॅक में उपलब्ध दवाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान जितेंद्र कुमार, प्रमोद, प्रवीण कुमार आदि कर्मी मौजूद मिले।