फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   cever water on road

Charkhi Dadri News: नाले का निर्माण न होने से सड़क पर भरा पानी, दुकानदारों ने जताया रोष

Thu, 26 Dec 2024 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 26 Dec 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
cever water on road
गांधी नगर की गली नंबर 35 में भरा सीवर का दूषित पानी। संवाद
पेज नंबर तीन की प्रस्तावित लीड:
विज्ञापन

- लंबा समय बीतने के बाद भी बाढड़ा के जेवली रोड पर बनी समस्या का नहीं हुआ समाधान, प्रतिदिन लोगों को झेलनी पड़ रहीं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। नाले का निर्माण न होने से कस्बे के जेवली रोड पर पानी भरा है। लोग कई दफा नाला निर्माण की मांग उठा चुके हैं, लेकिन, अब तक यह पूरी नहीं हुई है। दूसरी ओर लंबे समय से समस्या बरकरार रहने से लोग परेशान हैं। वीरवार को स्थानीय दुकानदारों ने रोष जताया।
दुकानदार सतेंद्र, वेदप्रकाश, राजकिशन, जगदीश, रामचंद्र, विकास, प्रवीन योगी व रवि आदि ने बताया कि कस्बे के जेवली रोड पर नाले का निर्माण नहीं किया गया है। इसके चलते दूषित पानी की निकासी ठप पड़ी है। पानी सड़क पर भरा रहता है। इससे माहौल दुर्गंधमय बना है। उन्होंने कहा कि अगर विभाग सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण करवा दे तो पानी निकासी के प्रबंध पुख्ता हो जाएंगे और लोगों को परेशानियों से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर दूषित पानी भरा रहने से हर समय दुर्गंधमय माहौल रहता है। इससे बीमारियां फैलने का भय भी बना हुआ है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को इस समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया है, लेकिन, अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। इससे दुकानदारों में रोष बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से समस्या पर संज्ञान लेकर समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ज्ञापन सौंपने के बाद भी नहीं हुआ समाधान
स्टैंड विद नेचर के अध्यक्ष प्रवीन श्योराण ने बताया कि दूषित पानी की समस्या को लेकर कई बार दुकानदार व पूर्व सैनिक उपमंडल प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं। उस दौरान अधिकारियों ने जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया और इसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुंदरपाल ने बताया कि नाले के निर्माण की मांग संगठन भी कई बार उठा चुका है।





दुकानदारों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
दूषित पानी की निकासी की मांग को लेकर कई दफा विभाग के अधिकारियों का अवगत करा चुके हैं, लेकिन, अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। दूषित पानी भरने से आवागमन में दिक्कतें होती हैं।
-जगदीश, दुकानदार


- नालों का निर्माण नहीं होने से सड़क पर दूषित पानी भरा रहता है। इससे माहौल दुर्गंधमय बना रहता है। उपमंडल प्रशासन को समस्या पर संज्ञान लेकर जल्द से जल्द समाधान कराना चाहिए।

-विनय, दुकानदार


- सड़क पर भरा दूषित पानी हादसों का कारण भी बन रहा है। वहीं, लोगों को आवागमन में भी परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। विभाग को नाले बनाकर स्थायी समाधान करवाना चाहिए।

-दर्शन, दुकानदार


- कस्बे के जेवली रोड पर लंबे समय से जलभराव की समस्या है। बारिश के दिनों में तो हालात और विकट बन जाते हैं। कई दफा विभाग के समक्ष समस्या रख चुके हैं, लेकिन, ध्यान नहीं दिया जा रहा।

-प्रवीन श्योराण, दुकानदार


फोटो - 29

बाढड़ा कस्बे के जेवली रोड पर भरा दूषित पानी। संवाद
फोटो 30
जगदीश।
फोटो -31
विनय।
फोटो 32

दर्शन।

फोटो 33
प्रवीन श्योराण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed