{"_id":"65df76f68bd183495f025dd6","slug":"celebrate-mahashivratri-festival-by-giving-up-drugs-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-114243-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे का त्याग कर मनाएं महाशिवरात्रि पर्व : बीके वसुधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे का त्याग कर मनाएं महाशिवरात्रि पर्व : बीके वसुधा
विज्ञापन
झोझूकलां। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की झोझूकलां शाखा की ओर से गांव कलियाणा व मंदौली में महाशिवरात्रि महोत्सव पर शिव संदेश सद्भावना यात्रा निकाली गई। इस दौरान ब्रह्माकुमारीज ने ग्रामीणों को व्यसन मुक्त बनने और स्वच्छ व स्वस्थ जीवन शैली से स्वर्णिम भारत निर्माण करने का संदेश दिया। क्षेत्रीय प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा ने कहा कि नशे का त्याग कर महाशिवरात्रि पर्व मनाएं।
उन्होंने कहा कि देश को देवभूमि बनाने के लिए सुख, शांति से संपन्न करना होगा। हमें परमात्मा शिव से शक्ति प्राप्त कर अपनी सोच को सकारात्मक बना काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, ईर्ष्या, द्वेष, घृणा व बीड़ी, सिगरेट, शराब आदि नशीले व्यसन का त्याग करना है, तभी हम दिव्य व श्रेष्ठ, स्वर्णिम भारत का निर्माण कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आज मानव के अपनी कर्म इंद्रियों पर नियंत्रण नहीं रखता है, जिसके कारण कर्म भी श्रेष्ठ नहीं हो पाते। इसी कारण समाज में पापा व भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। झोझूकलां सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति ने कहा कि हम परमात्मा शिव का ध्यान करके अपनी शारीरिक व मानसिक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। हमें स्वयं में दिव्य गुण व शक्तियों को धारण करना होगा। इस दौरान सभी ग्रामीणों को राजयोग की विधि बताकर प्रतिदिन अभ्यास करने के का आह्वान किया।