{"_id":"69e92a3a180535ab190947ba","slug":"cash-and-jewellery-worth-lakhs-stolen-from-a-house-in-mandola-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-154281-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मंदोला में मकान से लाखों की नकदी व जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मंदोला में मकान से लाखों की नकदी व जेवरात चोरी
Thu, 23 Apr 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
मंदोला में मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : 1
झोझू कलां। जिले के गांव मंदोला से चोर रात के समय एक मकान से लाखों रुपये की नकदी व जेवरात चुरा ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव मंदोला निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात को वे अपने घर में सो रहे थे। बुधवार सुबह करीब पांच बजे उसने उठकर देखा तो साइड वाले कमरे का गेट खुला था और कमरे में रखी अलमारी का गेट भी खुला हुआ था। जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो अलमारी में रखी लाखों रुपये की नकदी, 15 तोला सोने के जेवरात व 500 ग्राम चांदी के जेवरात गायब थे। उन्होंने शिकायत में बताया कि देर रात करीब दो बजे किसी अज्ञात ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
घटना की जानकारी पाकर झोझू कलां थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।