फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Case of fraudulent depositing money in bank account of person by luring person with money In Dadri

Dadri: व्यक्ति को रुपयों का लालच देकर बैंक खाता में धोखाधड़ी की रकम मंगवाने का मामला, बेटी ने करवाया केस दर्ज

Wed, 31 Jan 2024 11:22 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 31 Jan 2024 11:22 AM IST
सार

दादरी में धोखाधड़ी का नया मामला सामने आया है। आरोपियों ने धोखाधड़ी के रुपये मंगवाने के लिए एक व्यक्ति के खाते का प्रयोग किया। जिसके कारण अब उसकी बेटी ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
Case of fraudulent depositing money in bank account of person by luring person with money In Dadri
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी में एक व्यक्ति को 20 हजार का लालच देकर बैंक खाता में धोखाधड़ी की रकम मंगवाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस बैंक खाताधारक को एक माह पहले गिरफ्तार कर चुकी है और अब उसकी बेटी ने 6 लोगों पर उसके पिता को फंसाने का आरोप लगाते हुए दादरी साइबर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अहम बात ये है कि छात्रा की ओर से दर्ज करवाए गए केस का मुख्य आरोपी लापता है और उसके परिजनों ने भी गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में लाला लाजपतराय चौक निवासी अर्पिता गुप्ता पुत्री अमित गुप्ता ने बताया कि वो बीबीए की छात्रा है। उनके परिवार की गोपाल बंसल के साथ अच्छी जान पहचान है। नवंबर 2023 में उन्होंने उसके पिता अमित गुप्ता से संपर्क किया और बताया कि अपने व्यापारिक सहयोगियों से व्यापार से संबंधित राशि प्राप्त करने के लिए उसे बैंक खातों की आवश्यकता है। वह उन व्यापारिक लेनदेन को अपने खातों में प्राप्त नहीं करना चाहता है, क्योंकि भविष्य में उसे आयकर विभाग से परेशानी हो सकती है। इसलिए उन्हें जान पहचान और विश्वसनीय व्यक्ति के खाते की जरूरत है और उन व्यावसायिक लेनदेन और कमीशन के रूप में 20,000 रुपये की पेशकश की।
विज्ञापन


अर्पिता गुप्ता ने बताया कि गोपाल ने उसे आश्वस्त किया कि लेन-देन की पूरी जिम्मेदारी उसकी है। अर्पिता ने बताया कि उसका परिवार कठिन वित्तीय समय से गुजर रहा था और उसके पिता को नियमित और शैक्षणिक खर्चों को पूरा करने में कठिनाई का सामना करना पड रहा था, इसलिए उसके पिता ने गोपाल बंसल को बैंक खाते का विवरण प्रदान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं मंगवाई गई रकम
शिकायतकर्ता छात्रा ने बताया कि 20 नवंबर 2023 को गोपाल बंसल ने अपने सहयोगियों के साथ उसे पिता से संपर्क किया और कहा कि खाते में व्यापार लेन-देन राशि जमा की है। इसके बाद उसके पिता ने उक्त राशि निकालकर उन्हें दे दी। इसके बाद शाम को गोपाल उनके घर आया और उसके पिता को 20000 रुपये दे गया। अर्पिता ने बताया कि इसके बाद उसने एक और खाता का विवरण मांगा। इसके बाद अमित गुप्ता ने बेटी अर्पिता के बैंक खाते की जानकारी उसे दे दी।  21 नवंबर 2023 को अर्पिता के खाते में 11,10,624 रुपये प्राप्त हुए। इसके बाद गोपाल बंसल और उसके सहयोगियों ने ये राशि उसके खाते से निकलवा ली।

पुलिस ले गई अमित को गिरफ्तार करके
शिकायतकर्ता अर्पिता ने बताया कि 29 नवंबर 2023 को उसे पिता अमित गुप्ता को सेंट्रल साइबर थाना पुलिस टीम गिरफ्तार करके ले गई। टीम ने उन्हें बताया कि अमित पर एफआईआर नंबर 45/2023 दर्ज हुई है। अर्पिता ने बताया कि इसके बाद उसने गोपाल बंसल और उनके सहयोगियों से संपर्क किया तो उन्होंने विश्वास दिलाया कि वो अमित के मामले में पूरा ध्यान रखेंगे और जल्द ही शिकायतकर्ताओं को रकम वापस कर देंगे।


इन पर दर्ज हुआ केस
अर्पिता की शिकायत पर दादरी साइबर थाना पुलिस ने गोपाल बंसल समेत उसके नौकर रोहित और सहयोगी विष्णु गोयल, अनिरुद्ध , रोहित व केशव पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed