फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   case against commission agent family in Dadri

Dadri: आढ़ती के परिवार के 11 लोगों पर केस दर्ज, ग्रामीणों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हुआ आरोपी

Sat, 09 Dec 2023 11:52 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 09 Dec 2023 11:52 AM IST
सार

चरखी दादरी में आढ़ती रामनिवास और उसके परिवार के अन्य 11 सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। झिंझर के ग्रामीण रामनिवास के साथ पिछले 30 सालों से लेन-देन करते थे। पिछले एक सप्ताह से आढ़ती परिवार समेत फरार है। वहीं, आढ़ती के फरार होने के बाद लोग परेशान हैं।

विज्ञापन
case against commission agent family in Dadri
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के झिंझर के ग्रामीणों के करोड़ों रुपये लेकर चंपत होने वाले आढ़ती रामनिवास और उसके परिवार के अन्य 11 सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दो दिन पहले ही इस मामले को लेकर झिंझर के ग्रामीणों को प्रतिनिधिमंडल एसपी नितिका गहलोत से मिला था। उस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आढ़ती पर अनपढ़ लोगों के साथ धोखाधड़ी कर आधी रकम हड़पने के आरोप भी लगाए थे।

विज्ञापन


बता दें कि मूलरूप से झिंझर निवासी आढ़ती रामनिवास शहर की पुरानी अनाज मंडी में दुकान चलाता था। दुकान के ऊपर ही उसने मकान बनाया हुआ था जिसमें वो परिवार समेत रहता था। वहीं, झिंझर के ग्रामीण रामनिवास के साथ पिछले 30 सालों से लेन-देन करते थे। वो घर में आई रकम रामनिवास को दे देते थे। इसके बदले रामनिवास उन्हें थोडा बहुत ब्याज देता था जबकि जरूरत पड़ने पर लोग उससे पैसे ले भी लेते थे। पिछले एक सप्ताह से आढ़ती परिवार समेत फरार है। वहीं, आढ़ती के फरार होने के बाद लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर झिंझर गांव में दो बार पंचायत भी आयोजित की गई है। पंचायत में एक कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया था और कमेटी की अगुवाई में ही दो दिन पहले झिंझर के ग्रामीण दादरी एसपी नितिका गहलोत से मुलाकात करने पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने एसपी से आढ़ती का पता लगाकर उससे रुपयों की बरामदगी करने की मांग की थी। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था और शुक्रवार शाम सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में आढ़ती और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
पुलिस ने कृष्ण बंसल पुत्र रामेश्वर, रामनिवास पुत्र रामेश्वर, सुरेश पुत्र रामेश्वर, अंकित पुत्र रामनिवास, अखिल पुत्र रामनिवास, शीला पत्नी कृष्ण, अनीता पत्नी रामनिवास, सुमन पत्नी सुरेश, प्रिंयका पत्नी अंकित, ध्रुव पुत्र सुरेश, पुनित पुत्र कृष्ण और बोबी पुत्री रामनिवास के खिलाफ धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed