फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Car driver beaten up, case filed against two

Charkhi Dadri News: कार चालक से की मारपीट, दो पर केस दर्ज

Mon, 23 Dec 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 23 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Car driver beaten up, case filed against two
झोझूकलां। महेंद्रगढ़ जिला निवासी एक व्यक्ति ने दादरी निवासी दो व्यक्तियों पर मारपीट करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने झोझूकलां पुलिस थाने में शिकायत दी और इसके आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नीरज ने बताया कि वह महेंद्रगढ़ जिले के गांव उन्हाणी का निवासी है। दादरी में एक निजी कार्य करता है। इसके लिए प्रतिदिन आवागमन करता है। 26 नवंबर को शाम साढ़े 6 बजे वह कार लेकर घर जा रहा था। इसी बीच जब वह गांव दगड़ोली के पास पहुंचा तो दो कार सवारों ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। बाद में उसने कारण पूछा तो डंडों से मारपीट की और गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। इसके बाद उनका पंचायत ने समझौता करा दिया और दोनों अपने घर चले गए। लेकिन तब से आरोपी उसे मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


मानसिक रूप से परेशान युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी
संवाद न्यूज एजेंसी चरखी दादरी। गांव कुब्जानगर निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान 35 वर्षीय संदीप के रूप में हुई। संदीप के बड़े भाई अनूप के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है। संदीप के बड़े भाई अनूप ने बताया कि वे दो भाई हैं। संदीप अविवाहित था। मजदूरी करता था। कुछ दिन से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उन्होंने संदीप से बातचीत की, लेकिन, संदीप ने कुछ नहीं बताया। शनिवार रात को वह घर के पीछे पंचायत घर में चला गया और वहां जाकर उसने जामुन के पेड़ से फंदा लगा लिया। ग्रामीण रविवार सुबह पंचायत घर पहुंचे तो उन्हें संदीप लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed