फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cantor hit bike of friends coming to collect books, one killed, two injured

पुस्तकें लेने आ रहे दोस्तों की बाइक को कैंटर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cantor hit bike of friends coming to collect books, one killed, two injured
चरखी दादरी। गांव मौड़ी के समीप बुधवार शाम कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। एक घायल को पीजीआई रेफर किया गया है। बाइक सवार किशोर दादरी पुस्तकें लेने आ रहे थे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। वीरवार सुबह शव का पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बलकरा निवासी सचिन व अंकित और मौड़ी निवासी अमित बाइक पर सवार होकर दादरी पुस्तक लेने के लिए आ रहे थे। शाम करीब चार बजे एनएच 152-डी पर मौड़ी के समीप पहुंचे तो एक कैंटर ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों को दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। अमित को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। बाइक सवार सचिन, अमित और अंकित तीनों ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ते थे।
विज्ञापन

- इकलौता पुत्र था सचिन
मृतक सचिन तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था और अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वहीं, बाइक पर सवार अन्य किशोर अंकित भी छह बहनों का इकलौता भाई है। अंकित की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed