फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Canter collides with faulty trolley, driver dies

Charkhi Dadri News: एनएच पर खड़े खराब ट्राले से टकराई कैंटर, चालक की मौत

Sun, 17 Mar 2024 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 17 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Canter collides with faulty trolley, driver dies
सिविल अस्पताल दादरी में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करता पुलिसकर्मी।
चरखी दादरी/झोझूकलां। नेशनल हाईवे 152डी पर शुक्रवार रात एक कैंटर सड़क पर खड़े खराब ट्राले से टकरा गया। इससे कैंटर चालक की मौत हो गई। चिड़िया चौकी पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसे के मृतक की पहचान अलवर जिले के गांव हमीदपुर निवासी अशोक कुमार (37) के रूप में हुई है। उनके भाई कंवर सिंह ने पुलिस को बयान और तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वे तीन भाई थे। तीनों में से अशोक मंझला भाई था। वह कैंटर चलाता था। अशोक कैंटर में प्लास्टिक भरकर 15 मार्च को पेहोवा जा रहा था। इसी बीच रात करीब 11 बजे जब वह नेशनल हाईवे 152 डी पर बलकरा के पास पहुंचा तो उसका कैंटर सड़क पर खड़े खराब ट्राले से टकरा गया। इसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और अशोक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

अशोक ने बताया कि चालक ने खराब ट्राले पर कोई संकेतक न लगाकर लापरवाही बरती। इसी लापरवाही के कारण उसका भाई अशोक हादसे का शिकार हुआ और उसे जान गंवानी पड़ी। पुलिस ने कंवर सिंह के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
घटना की जांच कर रहे चिड़िया पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। अशोक का एक बेटा और एक बेटी है। इस हादसे ने दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया।



- मदद के लिए पहुंची टीम की गाड़ी भी हुई दुर्घटनाग्रस्त
घटना की सूचना मिलने के बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम भी टोल प्लाजा से घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने अपना वाहन ट्राले के पीछे खड़ा ही किया था कि उसी दौरान आए एक ट्रक ने मदद के लिए पहुंची टीम के वाहन को भी टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed