{"_id":"655ce167953cdb300f04d778","slug":"buses-parked-in-a-private-school-and-the-team-reached-to-investigate-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-9648-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: स्कूल बस में बोनट पर बैठे मिले विद्यार्थी, चालक-परिचालक ले नहीं पहनी थी वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: स्कूल बस में बोनट पर बैठे मिले विद्यार्थी, चालक-परिचालक ले नहीं पहनी थी वर्दी
विज्ञापन
निजी स्कूल में खड़ी बसें और जांच करने पहुंची टीम।
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में संयुक्त टीम ने मंगलवार को कादमा क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल की बसों की जांच की। इस दौरान चालक-परिचालक वर्दी में नहीं मिले जबकि बस के अंदर विद्यार्थी भी बोनट पर बैठे मिले। चार बसों में नियमों का पालन न होने पर टीम की ओर से करीब 88 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
स्कूल बसों की जांच के लिए पहुंची टीम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और गुप्तचर विभाग के अलावा टीएसआई जगबीर भी शामिल रहे। स्कूल परिसर में पहुंची टीम को कई खामियां मिलीं और इन पर कड़ा संज्ञान लिया गया। कार्रवाई करने पहुंची टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि चालक व परिचालक ड्रेस में नहीं मिले जबकि छोटे बच्चों को भी लापरवाही बरतते हुए बोनट पर बैठाया गया।
आरटीए टीम के जांच करने पर बसों का रोड टैक्स संबंधी पत्र नहीं मिला जबकि प्राथमिक उपचार पेटिका भी गायब मिली। इसके अलावा बस में प्रेशर हॉर्न मिला जबकि महिला सहायक नदारद पाई गई। इन अनियमितताओं पर संज्ञान लेकर टीम ने दो बसों पर 32-32 हजार रुपये जुर्माना लगाया। इसके अलावा दो और बसों पर 12000-12000 रुपये जुर्माना लगाया गया। टीम ने कार्रवाई कर चारों बसों पर 88 हजार रुपये जुर्माना ठोका।