{"_id":"618c1338c13f0508ab02d5d7","slug":"bus-will-run-from-charkhi-to-kota-got-approval-charkhidadri-news-hsr6165378100","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी से कोटा के लिए चलेगी बस, मिली मंजूरीचरखी से कोटा के लिए चलेगी बस, मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी से कोटा के लिए चलेगी बस, मिली मंजूरीचरखी से कोटा के लिए चलेगी बस, मिली मंजूरी
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में अगले सप्ताह से कोटा के लिए सीधी बस सेवा शुरू होगी। इसके लिए डिपो अधिकारियों द्वारा मुख्यालय भेजे प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अब अगले सप्ताह से इस बस का संचालन किया जाएगा। यह बस सुबह 7:40 पर दादरी बस स्टैंड से कोटा के लिए चलेगी और वहां से रात 8:05 पर चलेगी और अगले दिन सुबह करीब नौ बजे दादरी पहुंचेगी।
कोटा रूट पर बस का संचालन करने के लिए रोडवेज अधिकारियों ने कुछ माह प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था। मुख्यालय से मंजूरी के साथ एक माह बाद बस के संचालन का परमिट भी मिल गया है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार यह बस सुबह 7:40 पर बस दादरी डिपो से चलेगी। कोटा से रात को 8:05 पर वापस दादरी के लिए चलेगी और अगले दिन सुबह करीब नौ बजे पहुंचेगी।
300 से अधिक युवा कोटा में ले रहे कोचिंग
कोटा रूट पर बस सेवा शुरू होने से सीधे तौर पर कोचिंग लेने वाले विद्यार्थियों को इसका फायदा होगा। जिले से 300 से अधिक युवा कोटा में कोचिंग ले रहे हैं और सप्ताह के अंत में घर आते हैं। अब तक सीधी बस सेवा न होने के कारण उन्हें दो से तीन बसें बदलकर दादरी पहुंचना पड़ता है और यही स्थिति वापस जाते समय रहती है।
विज्ञापन
अगले सप्ताह से कोटा के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। मुख्यालय से इसकी मंजूरी हमें मिल चुकी है और टाइमटेबल भी हमने तैयार कर दिया है।
रविश हुड्डा, जीएम, चरखी दादरी डिपो