फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   bus for prayagraj

Charkhi Dadri News: प्रयागराज अब नहीं दूर...दादरी से सीधी बस सेवा शुरू

Wed, 05 Feb 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 05 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
bus for prayagraj
दादरी बस स्टैंड परिसर से प्रयागराज रूट की बस सेवा का रवाना करते जीएम नवीन शर्मा व अन्य अधिकारी।
परिवहन:
विज्ञापन

महाकुंभ और श्रद्धालुओं की मांग पर दादरी परिवहन विभाग ने शुरू की बस सेवा, 1100 रुपये किराया भरकर तय कर सकेंगे 810 किलोमीटर की दूरी
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। दादरी से प्रयागराज पहुंचने की डगर जिला परिवहन विभाग ने आसान कर दी है। बुधवार को दादरी डिपो से दादरी-प्रयागराज सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए परिवहन विभाग की ओर से अब प्रतिदिन बस सेवा का संचालन किया जाएगा। यह सुविधा महाकुंभ समाप्ति तक जारी रहेगी।

बुधवार दोपहर सवा दो बजे जीएम नवीन शर्मा, संस्थान प्रबंधक सतीश और अन्य अधिकारियों ने प्रयागराज के लिए पहली बस को रवाना किया। प्रतिदिन दादरी से प्रयागराज के लिए चलने वाली बस का यही समय रहेगा। रोडवेज डिपो के अधिकारियों की मानें तो बस वीरवार सुबह पांच बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वहां से बस सायं 6 बजे यात्रियों को लेकर दादरी के लिए रवाना होगी। अगले दिन सुबह करीब 9 बजे बस स्टैंड पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

बस का संचालन शुरू होने से जिले के लोगों की प्रयागराज पहुंचने तक बार-बार वाहन बदलने की झंझट खत्म हो गई है। परिवहन विभाग ने स्थानीय डिपो से प्रयागराज के लिए प्रति यात्री 1100 रुपये किराया भी निर्धारित किया गया है। 810 किलोमीटर लंबा सफर तय करने में बस को 15 घंटे का समय लगेगा। लंबा सफर होने के कारण यात्रियों को बीच में जलपान के लिए ठहराव भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- श्रद्धालु बोले : सीधी बस सेवा शुरू होने से मिली सुविधा

महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालु पहले जहां महंगे किराये में वाहन हायर करने को विवश थे तो वहीं अब बस का संचालन होने से उन्हें काफी राहत मिली है। बुधवार को प्रयागराज बस सेवा का लाभ उठाने वाले श्रद्धालु प्रदीप, रजनी व मनोज आदि ने बताया कि सीधी बस सेवा शुरू होने से उन्हें काफी राहत मिली है। पहले परेशानियों से बचने के लिए निजी वाहन लेकर जाना ही एकमात्र विकल्प था।
- ये रहेगा रूटमैप
दादरी से चलकर बस गुरुग्राम पहुंचेगी। यहां से वाया पलवल, आगरा और कानपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। बस की वापसी का रूट भी यही रहेगा। करीब पंद्रह घंटे के अंदर सीधे प्रयागराज पहुंचाने की सुविधा को पहले दिन सफर करने वाले यात्रियों ने बेहतर बताया।
- वृद्ध नागरिक और हैप्पी कार्ड धारक कर सकेंगे यात्रा
जीएम नवीन शर्मा ने बताया कि वृद्ध नागरिक अपना कार्ड दिखाकर प्रयागराज बस सेवा में यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा हैप्पी कार्ड धारक भी प्रतिदिन चलने वाली बस में यात्रा कर सकते हैं।

वर्सन:
दादरी से प्रयागराज की सीधी बस सेवा बुधवार से शुरू कर दी है। इस सेवा का लाभ यात्रियों को प्रतिदिन दिया जाएगा और महाकुंभ समाप्ति तक यह सेवा जारी रहेगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियतें होंगी। इसके मद्देनजर ही बस संचालन शुरू किया गया है।
-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी परिवहन डिपो



फोटो: 12
दादरी बस स्टैंड परिसर से प्रयागराज रूट की बस सेवा काे रवाना करते जीएम नवीन शर्मा व अन्य अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed