फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bullet riders fired outside shops near ITI Chowk

आईटीआई चौक के समीप बुलेट सवारों ने दुकानों के बाहर की फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bullet riders fired outside shops near ITI Chowk
चरखी दादरी। रावलधी आईटीआई चौक के समीप स्थित एक दुकान के बाहर मंगलवार दोपहर बाद बुलेट पर सवार होकर आए दो युवकों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग पूर्व में हुए विवाद को लेकर की गई है और सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चरखी निवासी अमरजीत उर्फ सेट्टी, खातीवास निवासी योगेश और चरखी निवासी अंकित बाइक पर सवार होकर मंगलवार को रोहतक अपने दोस्त संजय से मिलने जा रहे थे। रावलधी पहुंचने पर अमरजीत के पास संजय का फोन आया और उसने दादरी कोर्ट से उसकी एनओसी भी लाने की बात कही। इसके बाद अमरजीत अपने दोनों साथियों को आईटीआई चौक के समीप स्थित एक दुकान में बैठाकर एनओसी लेने कोर्ट चला गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उसी दौरान बुलेट पर सवार होकर दो युवक आए और उन्होंने तीन फायर किये। वारदात के दौरान गोली योगेश व अंकित को नहीं लगी। फायरिंग के बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गए। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात को लेकर पूछताछ की। पुलिस टीम को मौके से एक खोल भी बरामद हुआ है। वहीं, थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फायरिंग दो माह पहले हुए विवाद को लेकर की गई है। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और मामले की गहनता से जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed