फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Brothers Hitesh and Himanshu continued the family tradition of joining the army.

Charkhi Dadri News: भाई हितेश और हिमांशु ने कायम रखी परिवार की सेना में जाने की परंपरा

Fri, 29 Nov 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 29 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Brothers Hitesh and Himanshu continued the family tradition of joining the army.
झोझूकलां में माता-पिता के साथ हितेश व हिमांशु।
झोझूकलां। कस्बा निवासी दो सगे भाई हितेश व हिमांशु अब सेना में अधिकारी बनकर सेवा देंगे। दोनों सेना में जाने वाली परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं। दादी के स्वर्गवास के एक माह पहले ही उन्होंने सेना में जाने का वादा किया था और अब वह पूरा हो गया है।
विज्ञापन


बता दें कि हितेश के पिता विनोद कुमार पूर्व सैनिक हैं और दोनों बेटों को सेना में अधिकारी बनाना उनका सपना रहा है। उनके पिता जाट रेजिमेंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह आरवीसी से सेवानिवृत्त हैं और अब पशुपालन विभाग में वीएलडीए के पद पर कार्यरत है। बेटा हितेश सांगवान नीट एग्जाम को पास करने के लिए पुणे में तैयारी कर रहा था। अब वह सेना में लेफ्टिनेंट बनकर मेडिकल कोर में अपनी सेवाएं देगा।
विज्ञापन

वहीं, हिमांशु सांगवान ने एयरफोर्स में पायलट बनने का सपना अपनी मेहनत और लगन के बदौलत हासिल किया है। दोनों बेटों ने अपनी दादी स्वर्गीय किताबो देवी से सेना में अधिकारी बनने का वादा किया था। दो दिन पहले हिमांशु सांगवान का वायु सेवा में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। इससे पूरे घर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed