{"_id":"660c4628f2cd9e8963082d51","slug":"brother-dies-in-road-accident-20-days-before-sisters-wedding-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-115779-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बहन की शादी से 20 दिन पहले भाई की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बहन की शादी से 20 दिन पहले भाई की सड़क हादसे में मौत
Tue, 02 Apr 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बौंदकलां। नेशनल हाईवे-152 डी पर एक कैंटर की अज्ञात वाहन से टकरा हो गई। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बौंदकलां थाना पुलिस ने मंगलवार को कलानौर अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सड़क हादसे में दम तोड़ने वाले शख्स की बहन की 20 दिन बाद शादी होनी थी।
पुलिस को दिए बयान में उत्तर-प्रदेश के गौंडा जिले के तरगांव निवासी मनोज गुप्ता ने बताया कि वह दिल्ली में रेडीमेड गारमेंट्स का काम करता है। उसकी सगाई घाछाविकापुर शाहा निवासी रीता के साथ हो चुकी है और 21 अप्रैल को उनकी शादी होनी थी। मनोज ने बताया कि उसका साला रामकुमार साहू कैंटर में मार्बल लेकर महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ के लिए चला था। सोमवार रात उन्हें सूचना मिली कि रामकुमार की बौंदकलां के समीप हुए सड़क हादसे में मौत हो गई है। इसके बाद परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। बौंदकलां थाना पुलिस ने मंगलवार को रोहतक जिले के कलानौर सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया।