फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bottle of country liquor sold at Rs 40 cheaper, contract sealed for three days

Charkhi Dadri News: 40 रुपये सस्ती बेची देसी शराब की बोतल, ठेका तीन दिन के लिए सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Bottle of country liquor sold at Rs 40 cheaper, contract sealed for three days
खेड़ी बूरा स्थित शराब ठेका जिसे तीन दिन के लिए सील किया गया है
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने सोमवार शाम आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम को साथ लेकर खेड़ी बूरा के समीप स्थित शराब के ठेके पर दबिश दी। वहां देसी शराब की बोतल तय रेट से 40 रुपये सस्ती बेची जा रही थी। आबकारी विभाग के निरीक्षक अमरदीप ने इस पर संज्ञान लेकर नियमानुसार ठेका को तीन दिन के सील कर दिया है। ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर हुई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि कुलदीप वाइन्स पर देसी शराब की बोतल तय रेट से कम कीमत पर बेची जा रही है। इस आधार पर टीम शाम करीब चार बजे आबकारी एवं कराधान निरीक्षक और गुप्तचर विभाग की टीम के साथ ठेके पर पहुंची। ठेका के काउंटर पर झज्जर जिले के माजरा गांव निवासी मोनू कुमार हाजिर मिला। शराब ठेका का निरीक्षण किया गया तो वहां पर ग्राहकों को देसी शराब की बोतल 130 रुपये में बेचने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

इस दौरान सेल्समैन मोनू कुमार से शराब बोतल के मूल्य के बारे पूछा गया तो उसने बताया कि देसी शराब की बोतल का मूल्य 170 रुपये है लेकिन हम छूट करके 130 रुपये में बेच रहे है। निरीक्षक अमरदीप सिंह ने बताया कि जिस मूल्य पर यह देसी शराब बेची जा रही है उससे आबकारी नीति 2023-24 के नियमों की अवहेलना हो रही है। आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए उपरोक्त शराब ठेका को 3 दिन के लिए नियमानुसार सील किया गया है। निरीक्षक अमरदीप सिंह ने बताया कि इस संबंध में कार्यालय पहुंचकर केस तैयार करके मुख्यालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो 43
खेड़ी बूरा स्थित शराब ठेका जिसे तीन दिन के लिए सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed