फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Both the water tanks of Hindol village's waterworks are full of water, yet the supply has stopped for a week.

Charkhi Dadri News: हिंडोल गांव के जलघर के दोनों टैंक पानी से लबालब फिर भी एक सप्ताह से सप्लाई बंद

Mon, 18 May 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 18 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Both the water tanks of Hindol village's waterworks are full of water, yet the supply has stopped for a week.
गांव हिंडोल के जलघर में पानी से भरा टैंक।
बौंद कलां। हिंडोल गांव के जलघर के टैंक पानी से लबालब हैं, इसके बावजूद मोटर में फाल्ट होने के कारण एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बंद है। हैरानी की बात है कि एक सप्ताह में जनस्वास्थ्य विभाग मोटर का फाल्ट ठीक नहीं कर पाया।
विज्ञापन

गांव में पानी की भारी किल्ल्त बनी हुई है। लोग टैंकरों से पानी खरीद रहे हैं। पूर्व सरपंच रामफल ने बताया कि नहर में पानी मिलने के बाद जलघर के दोनों टैंक भर दिए गए थे। मगर एक सप्ताह पूर्व जलघर की मोटर में फाल्ट आ गया, पहले तो जलघर में तैनात कर्मचारियों ने विभाग के अधिकारियों को सूचित नहीं किया।
विज्ञापन

जब गांव में पेयजल संकट गहराया तो ग्रामीणों को मोटर में फाल्ट होने का पता चला। ग्रामीणों ने आपने स्तर पर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह बाद भी विभाग मोटर का फाल्ट ठीक नहीं कर पाया है। गांव में पानी की किल्लत निरंतर बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया की पीने के पानी की व्यवस्था किसी तरह कर लेते हैं, मगर घरेलू अन्य कार्यों के लिए पानी का प्रबंध नहीं हो पा रहा। ग्रामीणों ने बताया कि जलघर से पानी कि सप्लाई बंद होने के बाद टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। एक टैंकर के 500 से 600 रुपये देने पड़ते हैं। एक गरीब परिवार पानी के रुपये देने में सक्षम नहीं है।
ग्रामीण मनोज परमार, अमरजीत, राजपाल इत्यादि ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग पानी सप्लाई के लिए गंभीर नहीं है। अगर विभाग गंभीर होता तो मोटर ठीक होने में एक सप्ताह नहीं लगता। कर्मचारियों की लापरवाही के कारण पानी का संकट बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर सोमवार तक पानी की सप्लाई नहीं मिली तो रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता सोहन लाल ने बताया कि मोटर में फाल्ट के कारण पेयजल आपूर्ति हुई है। जल्द ही दूसरी मोटर की व्यवस्था कर गांव में सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed