फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   body was found in canal of radiographer

Charkhi Dadri News: लोहारू कैनाल से बरामद शव मिला रेडियोग्राफर का, पिता की पहले हो चुकी मौत

Thu, 24 Jul 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 24 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
body was found in canal of radiographer
फॉलोअप
विज्ञापन

::::::::::::::::::::::::::::::
फोटो 33
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद मिसरी के ग्रामीण। संवाद
:::::::::::::::::::

- दादरी सदर थाना पुलिस ने 2 1 जुलाई की सुबह घिकाड़ा पंप हाउस के समीप से बरामद किया था युवक का शव, मिसरी गांव का रहने वाला था मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। लोहारू कैनाल में घिकाड़ा पंप हाउस पर मिला शव मिसरी गांव निवासी नवनीत का था। बुधवार को सदर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। नवनीत शहर के एक निजी अस्पताल का रेडियोग्राफर था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
घिकाड़ा पंप हाउस पर नहर में युवक का शव देखने के बाद बेलदार ने पुलिस को सूचित किया था। सदर थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला था। उस दौरान शिनाख्त न होने पर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। बुधवार सुबह मृतक की पहचान 24 वर्षीय नवनीत के रूप में हुई।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल पहुंचे मिसरी गांव के ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने बताया नवनीत के पिता की पहले मौत हो चुकी है। नवनीत माता-पिता की इकलौती संतान था। वह अविवाहित था। अब घर पर केवल उसकी मां बची है। 21 जुलाई की रात वह घर से निकला था। परिजनों ने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed