फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Body of Chowkidar found hanging on tree in Charkhi Dadri

चरखी दादरी: पेड़ पर फंदे से लटका मिला चौकीदार का शव, दो सप्ताह पहले ही हुआ था नियमित कर्मचारी

Wed, 04 May 2022 11:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बाढड़ा, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाढड़ा, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 04 May 2022 11:16 PM IST
सार

बाढड़ा थाना पुलिस ने गोपी निवासी मृतक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Body of Chowkidar found hanging on tree in Charkhi Dadri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी के बाढड़ा क्षेत्र में गोपी निवासी एवं शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव बुधवार सुबह बिजली सब स्टेशन के पिछली तरफ एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोपी निवासी गोपाल (54) शिक्षा विभाग में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत था। करीब दो सप्ताह पहले ही वो नियमित हुआ था। बुधवार सुबह लोगों ने उसका शव बाढड़ा बिजली सब स्टेशन के पिछली तरफ एक पेड़ पर फंदे से लटकता देखा। इसके तुरंत बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शव की शनाख्त की। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से नीचा उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। बाढड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रशेखर ने बताया कि इस संबंध में मृतक के परिजनों के बयान पर 174 सीपीआरसी की कार्रवाई की है। मृतक की तीन बच्चे हैं। जिनमें एक लड़का व दो लड़की हैं। दोनों बेटियां शादीशुदा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed