{"_id":"685da738d686919c350a293b","slug":"blos-appointed-at-484-polling-stations-in-both-assembly-constituencies-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-139487-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दोनों विधानसभा क्षेत्रों के 484 मतदान केंद्रों पर नियुक्त किए बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दोनों विधानसभा क्षेत्रों के 484 मतदान केंद्रों पर नियुक्त किए बीएलओ
Fri, 27 Jun 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र का एक मतदान केंद्र।
चरखी दादरी। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की हिदायत के अनुसार जिले के दोनों बाढड़ा और दादरी विधानसभा (विस) निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक-एक बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) नियुक्त कर दिया गया है।
नियुक्त किए गए सभी बीएलओ को 27 जून तक जिला निर्वाचन अधिकारी (डीआरओ) कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इन सभी बीएलओ को आगामी तीन जुलाई से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ईसीआई की हिदायतों के अनुपालन में संबंधित विस निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी ने अपने कार्यक्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक-एक बीएलओ नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
यह आदेश लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13-बी (2) के तहत जारी किए गए हैं। जिले के बाढड़ा विस क्षेत्र के 239 और दादरी विस क्षेत्र के 245 मतदान केंद्रों पर बीएलओ नियुक्त किए गए हैं।
इन सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे 27 जून तक अपनी उपस्थिति डीआरओ कार्यालय में दर्ज करवाएं। अन्यथा निर्वाचन नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। सभी नवनियुक्त बीएलओ को आगामी तीन जुलाई से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।