फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   BJP to celebrate Atal Bihari's birth anniversary as Good Governance Day at booth level

Charkhi Dadri News: अटल बिहारी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में बूथ स्तर पर मनाएगी भाजपा

Mon, 22 Dec 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 22 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
BJP to celebrate Atal Bihari's birth anniversary as Good Governance Day at booth level
चरखी दादरी। दादरी भाजपा जिला कमलम कार्यालय में 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले सुशासन दिवस को लेकर जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने की।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेश के पूर्व मंत्री जगदीश नय्यर तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला प्रभारी महेश चौहान मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री राष्ट्रदीप परमार ने किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री जगदीश नय्यर ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन दिवस को प्रत्येक बूथ स्तर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए दीप प्रज्वलन के साथ मनाया जाए तथा उनके विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। बैठक के दौरान देश के गृह मंत्री अमित शाह की ओर से लोकसभा में एसआईआर पर दिए गए संबोधन को भी सुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता इंद्र फोगाट, जिला महामंत्री रविंद्र शिलगर, जिला कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय सचिव किदारनाथ सरोहा, जिला उपाध्यक्ष अनिल बेरला, मोहनलाल मकड़ानियां, रामफल फोगाट, कुलदीप शास्त्री आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed