{"_id":"659d966a200b92803a07f5d4","slug":"bjp-government-working-for-the-welfare-of-the-people-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-11851-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की भलाई के लिए काम कर रही भाजपा सरकार : बबीता फौगाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की भलाई के लिए काम कर रही भाजपा सरकार : बबीता फौगाट
Wed, 10 Jan 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी क्षेत्र में लगाए गए स्टॉल का अवलोकन करतीं भाजपा नेता बबीता फौगाट।
चरखी दादरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को चार गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम खेड़ी सनवाल, टिकाण, बलाली और कलाली गांव में हुए। इनमें महिला विकास निगम की चेयरपर्सन बबीता फौगाट, ओमबीर महराणा, सीटीएम आशीष सांगवान, ओएसडी टू डीसी शुभम मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम में बबीता ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अंत्योदय की भावना के साथ लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है। इसी कड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों के घर द्वार पर पहुंचकर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। यात्रा के माध्यम से पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाने की सकारात्मक कोशिश की जा रही है। यह यात्रा वास्तव में अंत्योदय के सपने को साकार करने में अहम साबित हो रही है।
इन चारों गांवों में मुख्य अतिथियोंं ने हर स्टॉल पर मिल रहीं सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से भी यात्रा का फीडबैक लिया। यात्रा के दौरान योजनाओं की जानकारी देकर कई आवेदन भी स्वीकार किए गए। एलईडी वैन के जरिये सरकार की उपलब्धियों की लघु फिल्म दिखाई गई। इनके जरिये लोगों को सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
- इन योजनाओं की दी जा रही जानकारी
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों में कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों को जल जीवन मिशन, नैनो यूरिया, ड्रोन प्रदर्शन, प्राकृतिक खेती, सिकल सेल एनीमिया, आभा कार्ड, उज्ज्वला, स्वामित्व, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास, अंत्योदय, पीएम-स्वनिधि आदि योजनाओं की जानकारी दी गई।