{"_id":"69c5777229d18f24a5075d85","slug":"bjp-discussed-organizational-expansion-strengthening-at-the-booth-level-and-outline-of-upcoming-programs-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-153115-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: भाजपा ने संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: भाजपा ने संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर की चर्चा
Thu, 26 Mar 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में वीरवार को जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर की अध्यक्षता में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दादरी के विधायक सुनील सांगवान एवं जिला रोहतक के कोषाध्यक्ष अमित बंसल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। हमें संगठन की जड़ों को और मजबूत करते हुए हर बूथ तक पहुंच बनानी है। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं, यही हमारी प्राथमिकता है।
विधायक सुनील सांगवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। संगठन की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। जब कार्यकर्ता सक्रिय रहते हैं, तब विकास कार्य भी तेजी से आगे बढ़ते हैं और जनता का विश्वास और मजबूत होता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला महामंत्री रविंद्र सिलगर, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. बलवान सांगवान, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा, किदारनाथ सरोहा, जगदीश राय फोगाट, मनोज जोगी, बलविंद्र जोगी, जगबीर फोगाट, ओमवीर महराणा आदि भी मौजूद रहे।