{"_id":"63065f6d5e7add2c58460603","slug":"bike-rider-woman-dies-due-to-camper-collision-daughter-son-in-law-injured-charkhidadri-news-hsr6400381136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटी-दामाद घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटी-दामाद घायल
विज्ञापन
चरखी दादरी। संतोकपुरा के समीप बुधवार सुबह एक बोलेरो कैंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने दोपहर बाद मृतका का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतका की पहचान संतोकपुरा निवासी फूलपति (65) के रूप में हुई है।
पुलिस को दिए बयान में घायल अनिल ने बताया कि बुधवार सुबह वह अपनी सास और पत्नी के साथ रिश्तेदारी से संतोकपुरा गांव आ रहा था। उसी दौरान जब वो गांव के समीप पहुंचे तो एक कैंपर चालक ने लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण अनिल, उसकी पत्नी और सास सड़क पर गिर गए। हादसे में उसकी सास फूलपति की मौत हो गई जबकि दंपती को चोटें लगीं।
राहगीरों ने घायल दंपती को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फूलपति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। वहां कागजी कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। घायल अनिल के बयान पर कैंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भीम सिंह, जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल, सदर थाना