फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bike collided with tree due to loss of balance, driver dies

संतुलन बिगड़ने पर पेड़ से टकराई बाइक, चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with tree due to loss of balance, driver dies
चरखी दादरी। आदमपुर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार रात संतुलन खोकर एक बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रेवाड़ी के खुरमपुर निवासी 40 वर्षीय विनोद के रूप में हुई। झोझूकलां थाना पुलिस ने रविवार सुबह सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतक के भाई जयपाल के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मृतक के भाई जयपाल ने पुलिस बयान में बताया कि उसका बड़ा भाई विनोद खुशकेड़ा स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक पर अपने मामा के घर झोझूकलां आ रहा था। जब वह आदमपुर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के लिए उसे दादरी सिविल अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने से मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहले घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया। देर रात ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने रविवार सुबह कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक विनोद का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों का सौंप दिया है। मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
राजेश कुमार, जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल, झोझूकलां थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed