फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   BHupendra Hudda Accused BJP for Coruption

ओवरलोडिंग और अवैध खनन की सीबीआई जांच से बच रही सरकार : भूपेंद्र हुड्डा

Tue, 13 Aug 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
BHupendra Hudda Accused BJP for Coruption
भूपेंद्र सिंह हुड्डा का फूलमालाओं से स्वागत करते कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। - फोटो : CharkhiDadri
रोहतक के मेला ग्राउंड में 18 अगस्त को होने वाली परिवर्तन रैली के बाद हरियाणा की राजनैतिक फिजा पूरी तरह बदल जाएगी। यह बात हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को चरखी दादरी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महारैली के बाद हरियाणा के लोगों को भाजपा को परास्त करने के लिए एक ताकतवर विकल्प मिलेगा। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने और राजनैतिक प्रतिशोध से काम लेने वाली भाजपा की सच्चाई लोगों के सामने आ गई है। विधानसभा चुनाव में उसकी बड़ी हार तय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अवैध खनन और ओवरलोडिंग का खेल चल रहा है, जिसमें राजनेता और बड़े अधिकारी संलिप्त हैं। यही वजह है कि सरकार सीबीआई जांच से बच रही है। उन्होंने कहा कि 152 डी ग्रीन कॉरिडोर के भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे को लेकर प्रदेश में एक दर्जन से ज्यादा जगह लंबे समय से किसान धरने पर बैठे हैं। फिर भी मामले का समाधान नहीं निकाला जा रहा है और सरकार आंखें बंद किए बैठी है। हुड्डा ने कहा कि हमने विधानसभा सत्र में भी इस मुद्दे को उठाया था। सरकार ने किसानों में फूट डालने के लिए अधिग्रहण के मुआवजा राशि में कुछ जगह मामूली इजाफा किया है। हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन कहीं पर भी पूरी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदी गई।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि अगर दादरी पर ही ध्यान दें तो कांग्रेस सरकार द्वारा बनाया गया 100 बेड का अस्पताल डॉक्टरों के लिए तरस रहा है। इसी समय करोड़ों की लागत से बना किसान मॉडल स्कूल भी सरकार अभी तक शुरू नहीं कर पाई है। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गांव ढाणी फोगाट में 152-डी के भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे के लेकर किसानों के धरने पर पहुंचे और अपना समर्थन दोहराया। इस अवसर पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रण सिंह मान, पूर्व विधायक रणबीर महेंद्रा, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक राजू मान, जोरावर सिंह, मनीषा सांगवान, बलजीत फौगाट व युवा जिला अध्यक्ष अनिल धनखड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed