{"_id":"678ea074d094dac0cb0b305a","slug":"beware-of-those-who-cheat-you-by-dreaming-of-becoming-rich-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-130252-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अमीर बनाने का सपना दिखा ठगने वालाें से रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अमीर बनाने का सपना दिखा ठगने वालाें से रहें सावधान
विज्ञापन
चरखी दादरी। शेयर मार्केट ट्रेडिंग के जरिये रातोंरात अमीर बनने की हसरत रखने वाले लोग सावधान रहें। आजकल इसका लाभ उठाकर साइबर अपराधी ठगी कर रहे हैं। जिला पुलिस की ओर से इसके मद्देनजर एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें एसपी अर्श वर्मा ने शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा का सपना दिखाने वाले साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील की गई है।
एसपी ने कहा कि ट्रेडिंग करते समय थर्ड पार्टी एंड्रॉयड एप का संभलकर इस्तेमाल करें। गूगल प्ले स्टोर से वेरिफाइड एप और सर्विस प्रोवाइडर के बारे में सत्यापित जांच करने के बाद ही इस्तेमाल करें। व्हाट्सएप कॉल, अनजान लिंक, टेलीग्राम चैनल, मोबाइल कॉल पर भरोसा करना खतरनाक साबित हो सकता है।
उन्होंने कहा कि आज का युवा शेयर बाजार और इक्विटी ट्रेडिंग में रातों-रात मुनाफा कमाने के सपने देखकर, डीमैट अकाउंट खोलकर शेयर ट्रेडिंग करने का प्रयास कर रहे हैं। अब साइबर ठग ज्यादातर अकाउंट होल्डर को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर लिंक भेजकर शेयर ट्रेडिंग करने व रातों-रात मुनाफा कमाने का लालच देकर झांसे में फंसा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पिछले दिनों से कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें शेयर ट्रेडिंग और निवेश करने के नाम पर साइबर ठगों की ओर से लाखों रुपये की हेराफेरी की गई। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने बताया कि इसलिए ऑनलाइन अथवा फोन पर दिए गए लॉटरी अथवा फ्री ऑफर के लालच में न पड़ें और किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।